7 सितंबर 2020 को वोडाफ़ोन और आईडिया द्वारा दुनिया के सब से बड़े एकीकरण सौदे को पूरा करने के बाद एक नया ब्रांड लोगो, विआई लॉन्च किया गया है। इस बात की घोषणा वोडाफ़ोन आईडिया द्वारा वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के ज़रिए की गई है। बता दें कि, इस सिलसिले में आगे के रोडमैप और कंपनी की नई रणनीति की बात भी की गई।
उपोभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नए लोगो को डिज़ाइन किया गया है। इसकी नज़र भविष्य की संभावनाओं पर टिकी होंगी। एक वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने इस लोगो को लॉन्च किया है। अपको बता दें कि इन दो कंपनियों का एकीकरण दुनिया में टेलीकॉम सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा एकीकरण माना गया है।
इस नए ब्रांड का उद्देश्य, जानिए
कंपनी के अनुसार वी लोगो की अवधारणा इस बदलते परिवेश में उपभोक्ताओं की बढ़ती आवश्यकताओं में अनुरूप है। इसे उपभोक्ताओं को जीवन में आगे बढ़ाने, एक बेहतर आज और उज्जवल भविष्य के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। कंपनी द्वारा वीआई के रूप में अपने आप को रीब्रांड किया गया है। इस नए ब्रांड को लाने का उद्देश्य कॉल्स की बेहतर गुणवत्ता और इसके जुड़ी सेवाओं की उत्कृष्टता सुनिश्चित करना है।
इस ब्रांड के माध्यम से कंपनी ब्रांड के तहत उच्च उच्च गुणवत्ता के वादे पर ग्राहकों के एक नए वर्ग को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही इसको लॉन्च करने से कंपनी के घट रहे यूजर बेस को रोकने का प्रयास है।
जानिए ये खास बात
गौर फरमाने वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा वोडाफोन इंडिया लिमिटेड को समायोजित सकल आय (AGR) के बकाये को चुकाने के लिए दस साल का समय दिया गया है। इसका दस प्रतिशत कंपनी को चालू वित्त वर्ष में और बाकी रकम 10 किस्तों में अगले 10 साल में चुकानी है। बता दें 58,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा एजीआर कंपनी पर बकाया है। अब तक कंपनी द्वारा इसमें से 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पिछले वित्त वर्ष में वोडाफोन आइडिया ने 73,878 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड घाटा दर्ज किया था।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.