वीवो का ये धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानिये क्या हो सकती है कीमत

वीवो का ये धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानिये क्या हो सकती है कीमत

Vivo कंपनी ने अपने ग्राहकों को क्रिसमस और न्यू ईयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने चुपचाप अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। जी हां, कंपनी ने भारतीय मार्केट में Vivo Y29 5G को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Y सीरीज के तहत लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर अभी तक कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। किफायती दाम के बाद भी ये फोन फीचर्स में आगे है। आइए इस फोन की कीमत, ऑफर्स, और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Vivo Y29 5G की कीमत

ये फोन चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। चुनिंदा बैंक कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर दोनों वेरिएंट को खरीदने पर 1000 रुपये का कैशबैक मिल सकेगा।

मिल सकता है कैशबैक

वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। अगर इन दोनों मॉडल को भी आप चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर खरीदते हैं, तो 1500 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। इस फोन को आप सिर्फ ऑफलाइन ही खरीद सकते हैं।

Vivo Y29 5G फीचर्स

डिस्प्ले-

स्मार्टफोन में 6.88 इंच की डिस्प्ले है, जो कि पंच हल के साथ आती है और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर-

Y29 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बनाया गया है।

कैमरा-

Vivo Y29 5G में डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और AI लेंस वाला सेकंडरी कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया गया है।

बैटरी-

फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी जोड़ी गई है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। अन्य सुविधाएं- इसमें एक शॉक रेसिस्टेंट फोन है, जो कि जमीन पर गिरने पर भी खराब नहीं होता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ये फोन IP64 रेटिंग प्राप्त है। फोन में USB Type-C, डुअल सिम 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। फोन का वजन 198 ग्राम है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER