Vivo ने लॉन्च किया Vivo T2x 5G ये स्मार्टफोन, मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

Vivo ने लॉन्च किया Vivo T2x 5G ये स्मार्टफोन, मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

हम देखते है कि वीवो लगातार अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नए डिवाइस पेश करता रहता है। अगर आपको यह ब्रांड पसंद है तो Vivo T2x 5G को खरीदा जा सकता है। Vivo इस डिवाइस को सबसे सस्ते 5G फोन के तौर पर पेश करता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली सेल में खरीदा जा सकता है। दरअसल, आज आप इस फोन को दो नए कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

इतने इंच का है डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात की जाए तो Vivo T2x 5G स्मार्टफोन 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले, 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। वहीं, प्रोसेसर में वीवो का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। जहां रैम और स्टोरेज की बात करे तो वीवो का यह फोन 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

इतने एमपी का है प्राइमरी कैमरा

कैमरा को देखा जाए तो Vivo T2x 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। ओएस वीवो टी2एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित कंपनी के कस्टम फनटच ओएस 13 यूजर इंटरफेस पर चलता है। बैटरी देखे तो वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। वीवो का यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कलर की बात करें तो यह फोन मरीन ब्लू, ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। हालाँकि, अब आप इस फोन को दो नए कलर ऑप्शन ब्लैक ग्लैडिएटर और सनस्टोन ऑरेंज में खरीद सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER