सैमसंग के इस फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, मिलेगा बढ़िया अपडेट

गैलेक्सी A16 5G फोन

50MP कैमरा, फास्‍ट चार्जिंग सैमसंग के लेटेस्ट 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन 6 साल के सिक्योरिटी पैच और 6 साल के एंड्रॉयड अपडेट के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी A16 5G की, यह फोन फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल में भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस फोन में आपको लॉन्ग ड्यू अपडेट के साथ 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग बैटरी मिलेगी। आइए आपको इस फोन में मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बताते हैं:-

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल में गैलेक्सी A16 5G फोन बिना किसी शर्त के 3401 रुपये सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेकिन यह फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 15,598 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इस पर 5% तक अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G में मिलते हैं ये शानदार फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में Exynos 1330 चिपसेट है। गैलेक्सी A15 5G डाइमेंशन 6100+ SoC के साथ आता है। SoC को 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है लेकिन एडॉप्टर अलग से बेचा जाता है।

खास बात

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G Android 14-आधारित One UI 6.1.1 कस्टम स्किन पर चलता है। कंपनी 6 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है, जो बजट सेगमेंट मॉडल के लिए पहली बार है। कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A16 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो यूनिट है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 13MP का स्नैपर है। यह गैलेक्सी A15 5G जैसा ही कैमरा सेटअप है। फोन में प्रोटेक्शन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और फोन को छींटों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER