भारत में एक ऐसा फ़ोन लांच किया गया है जो मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है| यह स्मार्ट फ़ोन तो चीनी कंपनी वीवो का है , लेकिन खास ये है की ये मेड इन इंडिया है| इस फ़ोन को अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान में लांच किया गया है| बता दे Vivo ने अपने बजट रेंज के स्मार्टफोन Vivo Y90 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को ग्रेटर नोएडा में Make In India के तहत असेंबल किया गया है। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 6,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Vivo Y90 के फीचर और स्पेसिफिकेशन?
मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनने इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 6.22 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले है| इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है और फोन दमदार 4,030 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन का डिस्प्ले डिजाइन काफी आकर्षक है, इसमें आपको Halo FullView डिस्प्ले फीचर मिलता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88.6 फीसद तक दिया गया है। फोन के बैक पैनल में 3D कर्व्ड डिजाइन दिया गया है।
फोन को 2GB+16GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गय है। इसकी इंटरनल मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन दो कलर ऑप्शन्स ब्लैक और गोल्ड में उपलब्ध है। इसका बैक पैनल आपको एक मैटलिक लुक देता है। इसके फ्रंट और बैक में सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके बैक में 8 मेगाबिक्सल का कैमरा, एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
अगर Vivo Y90 के प्रोसेसर की बात करे तो 2.0 गीगाहर्ट्ज का 12nm MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Xiaomi और Realme के बजट स्मार्टफोन्स से होगा। Vivo Y90 भी इन कंपनियों के बजट स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में चुनौती दे सकता है।
बता दे Vivo Y90 वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है लेकिन अभी इसे खरीदने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इस स्मार्टफोन को 27 जुलाई से Vivo के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही ऑफलाइन चैनल्स पर उपलब्ध कराया गया है। इसे ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से कब बेचा जाएगा, फिलहाल इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.


