वीवो ने लॉन्च किया अपना Y सीरीज का स्मार्टफोन Vivo Y53s, दिए गए है बेहतरीन फीचर्स

वीवो ने लॉन्च किया अपना Y सीरीज का स्मार्टफोन Vivo Y53s, दिए गए है बेहतरीन फीचर्स

वीवो नें अपना Y सीरीज का स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि Vivo Y53s स्मार्टफोन को बाजार में एंट्री मिल गई है। वहीं, अगर वीवो Y53s के कुछ मुख्य फीचर्स की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को 64MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है। हालाँकि, इस फोन में आपको मिलती है 5 हजार mAh की बैटरी। जो आता है 33W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ।

इस स्टोरेज में है उपलब्ध

वहीं, Vivo Y53s मोबाइल आता है 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ जिसकी रेट  मात्र 19 हजार 490 रुपये रखा गया है। आप इस मोबाइल फोन को आप दीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैंबो कलर्स में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को आज यानी 9 अगस्त से ही Amazon India, Flipkart, Paytm, Tatacliq, Bajaj EMI Store और Vivo India e-store के माध्यम से ख़रीदा जा सकेगा।

एंड्रायड 11 पर करेगा काम

आपको बता दे कि Vivo Y53s मोबाइल फोन आता है एंड्राइड 11 की सपोर्ट के साथ जो फनटच OS 11.1 पर काम कर सकेगा। इसके अलावा फोन में आपको मिलता है 6.58-इंच की FHD+ डिस्प्ले। जो आता है 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ। इसके अलावा फोन में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसके अलावा आपको फोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G80 प्रोसेसर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको 8GB रैम सपोर्ट के साथ 3GB एक्सटेंडेड रैम का ऑप्शन भी मिलता है।

16 एमपी का दिया गया है सेल्फी कैमरा

वहीं, इस फोन में एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इस कैमरा में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक अन्य कैमरा के तौर पर आपको विडियो चैट और सेल्फी अदि के लिए एक Vivo Y53s में एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है। जो आधारित है f/2.0 लेंस के साथ।

 

Summary
वीवो ने लॉन्च किया अपना Y सीरीज का स्मार्टफोन Vivo Y53s, दिए गए है बेहतरीन फीचर्स
Article Name
वीवो ने लॉन्च किया अपना Y सीरीज का स्मार्टफोन Vivo Y53s, दिए गए है बेहतरीन फीचर्स
Description
वीवो नें अपना Y सीरीज का स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि Vivo Y53s स्मार्टफोन को बाजार में एंट्री मिल गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER