भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

भारतीय कप्तान विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम दुनिया के अनेकों रिकॉर्ड उनके नाम है तेज शतक, सफल कप्तान, बेहतरीन औसत लेकिन अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।

इस वक्त दुनिया के टॉप चार टेस्ट बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली अब तक अपने टेस्ट करियर में नौ बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इससे पहले विराट कोहली और केन विलियमसन बराबरी पर थे। इस मुकाबले से पहले विराट और केन टेस्ट क्रिकेट में 8 बार शून्य पर आउट हो चुके थे । और संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। लेकिन अब विराट ने केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। और इन बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। Indian captions Virat Kohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली नौ बार जबकि केन विलियमसन आठ बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं जो रूट 7 बार ऐसा कर चुके हैं। जबकि स्टीव स्मिथ सबसे कम बार यानी 4 बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं।

चौथी बार टेस्ट में गोल्डन डक का शिकार हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली

टेस्ट क्रिकेट में ये चौथा मौका था जब विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए।
विराट पहली बार गोल्डन डक का शिकार 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में हुए थे। वहीं दूसरी बार विराट 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में गोल्डेन डक का शिकार बने। तीसरी बार विराट गोल्डन डक का शिकार 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में हुए थे और चौथी बार उनके साथ ऐसा किंग्सटन में हुआ।

ऐसे हुए कोहली आउट

रविवार को वेस्ट इंडीज की पहली पारी को 117 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की। पारी के 21वें ओवर में ही विराट की बैटिंग आ गई। लेकिन केमार रोच की बोलिंग पर विराट अपनी पहली ही गेंद पर विकेटकीपर जे. हैमिल्टन को कैच देकर पविलियन लौट गए।

इसके अलावा रविवार को स्मृति मंधाना भी गोल्डेन डक का शिकार हो गई। भारत की मंधाना इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही ‘विमिन क्रिकेट सुपर लीग टी20’ टूर्नमेंट में हिस्सा ले रही हैं। वेस्टर्न स्ट्रोम की ओर से ओपनिंग पर आईं मंधाना साउदर्न वाइपर्स की मीडियम तेज गेंदबाज तैश फैरेंट की गेंद पर कैच आउट होकर गोल्डन डक का शिकार बनीं गईं। इस मैच में स्मृति के अलावा तीन बल्लेबाज शून्य का शिकार बनीं।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER