यूँ तो इस दुनिया में कई तरह के लोग रहते है। ऐसे में हर किसी का प्रोफेशन भी अलग अलग होता है। जैसे कि कोई लेखक, तो निर्देशक, कोई डॉक्टर तो कोई टीचर होता है। यानि हर व्यक्ति अपनी अपनी क्षमता के अनुसार अपना काम चुनता है। मगर हम आपसे ये जानना चाहते है कि आखिर आपकी नजर में कौन सा प्रोफेशन है आसान, जिसमे व्यक्ति को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। अब जाहिर सी बात है कि लेखक को दिन रात लिखना पड़ता है। वही टीचर को बच्चो को पढ़ना पड़ता है। इसके इलावा जो नौकरीपेशा लोग होते है, उन्हें दिन भर अपने बॉस की बातें सुन्नी पड़ती है। तो ऐसे में भला इंसान किस काम को चुन सकता है, जिससे उसका जीवन बेहतर बन सके।
कौन सा प्रोफेशन है आसान, जरूर दीजिये इस सवाल का जवाब..
वैसे भी हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग है जो सलाह देने में माहिर होते है। इसलिए हम आपसे जानना चाहते है कि आप अपने कौन से काम का चुनाव करेंगे। हालांकि ये सवाल काफी आसान और छोटा सा है, लेकिन हम समझ सकते है कि इसका जवाब देने में आपको कितनी मुश्किल हो रही होगी। वो इसलिए क्यूकि हम किसी के भी काम को या उनकी मेहनत को कम नहीं आंक सकते।
जी हां हर काम को परफेक्ट बनाने के लिए इंसान पूरी मेहनत करता है। तो ऐसे में हम किसी काम की क्षमता को कम नहीं कह सकते। हालांकि ये जरूर हो सकता है कि किसी दूसरे का काम हमारे काम से निचली श्रेणी का हो, लेकिन उसकी मेहनत हमारे जितनी ही होती है। फिर भी अगर आप मेरी बात से सहमत नहीं है, तो आप खुद ही बता दीजिये कि आखिर कौन सा प्रोफेशन है आसान और आपकी रूचि किस काम में सबसे ज्यादा है। “दोस्तों हम आपके जवाब का इंतजार जरूर करेंगे।”



