जैसा कि हम इस समय देख रहे है कि MG Motor भारत में इस समय एक से बढ़कर एक कार ला रही है। तो वहीं, MG Motor अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। बता दें कि कंपनी ने यह कह दिया है कि वह नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। जो भारत में अगले ईयर तक लॉन्च की जा सकती है।
किफायती दाम हो सकता है कार का
वहीं, MG Motor की यह इलेक्ट्रिक कार का दाम किफायती कीमतों में हो सकता है। हालांकि, MG Motor फिलहाल भारत में फुल इलेक्ट्रिक व्हीकल ZS EV को पेश करती है। जहां ZS EV इलेक्ट्रिक एसयूवी की क़ीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारत में करीब 21 लाख रुपये और एक्स शोरूम कीमत करीब 24.68 लाख रुपये है।
दूसरी इलेक्ट्रानिक कार की ये हो सकती है कीमत
दरअसल, MG Motor की दूसरी इलेक्ट्रिक कार भारत में करीब 10 लाख रुपसे से लेकर 15 लाख रुपये तक की क़ीमत में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी कौन सी कार भारत में लाएगी यह अभी तय नहीं है और इसकी अभी कोई जानकारी भी नहीं है।
राजीव छाबा ने कहीं ये बात
राजीव छाबा बताते है कि MG Motor की आने वाली इलेक्ट्रिक कार की रेंज को भारतीयों के मुताबिक़ कस्टोमाइज़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही इस पर काम करना शुरू करेगी। इसके साथ ही राजीव ने बताया कि कंपनी इस बात पर भी ज़ोर दे रही है कि अगली इवी की बैटरी असेंबलिंग, और अन्य पार्ट्स को भारत में ही किया जा सकें।
खास बात
आपको बता दें कि MG Motor अभी तक जो भी कारें बाजार में लाई है वह आज की टेक्नोलॉजी को देखते हुए लाई गई है। जो तमाम प्रकार के फीचर्स से लैस रहती है। जो आज की जेनरेशन को देखते हुए बनाई जा रही है।
