दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है, बॉलीवुड के शाइनिंग स्टार ‘वरुण धवन’ के बार में। इस बात में कोई दो राय नहीं है की पिछले कुछ सालो में वरुण ने अपने आप को एक बेहतरीन एक्टर के रूप में साबित किया है। लेकिन फिलहाल वो अपनी फिल्मों की बैक टू बैक शूटिंग कर रहे है और हाल ही में उनकी फिल्म कलंक रिलीज हुई है, और इसी हफ्ते 24 अप्रैल को उनका जन्मदिन है। वहीं अब कलंक के रिलीज और स्ट्रीट डांसर थ्री डी की शूटिंग के थका देने वाले शेड्यूल के बाद वरुण धवन अपने जन्मदिन पर एक ब्रेक लेने के लिए तैयार हैं।
उम्र का अंतर् जानकर रह जाएंगे हैरान, बॉलीवुड की इन सबसे अजीब जोड़ियों में
कलंक स्टारर वरुण धवन अपने स्कूल के दोस्तों के साथ जन्मदिन पर थाईलैंड के लिए रवाना होंगे। खबरों की माने तो वरुण धवन जल्द ही अपने स्कूल के दोस्तों के साथ थाईलैंड के लिए उड़ान भरने वाले हैं, ख़ास बात ये है वरुण अपने उन दोस्तों को अपने फॅमिली की तरह मानते है। इसके अलावा वरुण जल्द ही वापस लौटकर काम फिर से शुरू करेंगे।
तो इस मन्त्र के कारण ज़िंदगी में आगे बढ़ते जा रहे है ‘अक्षय कुमार’
हालांकि, ये बात अभी तक क्लियर नहीं हो पाई है की उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड ‘नताशा दलाल’ भी होगीं या नहीं। हालाँकि काफी हद तक इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वें भी उनके साथ जा सकती हैं। खासकर ये देखते हुए कि वरुण पिछले साल से लगातार इपनी फिल्मों में व्य्स्त हैं, तो इस बात का भी पूरा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार वरुण अपने वर्थडे पर कुछ तो धमाल मचाएंगे ही और साथ ही अपने इस हॉलीडे के लिए काफी उत्सुक होंगे।
दोस्तों, वरुण धवन के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर भेजे।



