एमटीवी पर प्रसारित होने वाला शो ऐस ऑफ़ स्पेस पहले सीजन से ही खबरो में बना रहा। इस शो को विकास गुप्ता ने होस्ट किया है, जिसमे कई मसालेदार खबरों के साथ साथ कुछ दुखद खबरों का भी सामना किया। इस शो में हमे जहाँ दिव्या और वरुण के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली वही हमे दानिश जैन की असमय मृत्यु की दुखद खबर भी मिली। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं इंदौर की प्लस साइज्ड मॉडल फ़िज़ाह खान की जो ऐस ऑफ़ स्पेस में एक कंटेस्टेंट के तौर पे शामिल हुई और अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर काफी सुर्खिया भी बटोरी। जी हाँ ऐस ऑफ़ स्पेस की वही फ़िज़ाह खान जिसने शो के दौरान बॉडी शेमिंग के विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।
जाने ऐस ऑफ़ स्पेस के होस्ट विकास गुप्ता के साथ डेटिंग को लेकर क्या कहा फ़िज़ाह खान ने
फ़िज़ाह ने हाल ही में प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर अपने प्रश्नों को उनसे पूछने के लिए आमंत्रित किया और कुछ दिलचस्प सवालों का सामना किया। उनसे पूछने को कई सबसे ज़्यादा जिस सवाल ने तेहेलका मचाया वो ये था के “क्या वो विकास गुप्ता को डेट कर रही हैं?मिस फैन ने ये सवाल पूछ कर मानो फ़िज़ाह और विकास को हाईलाइट कर दिया।
फ़िज़ाह खान ने इस सवाल को काफी लाइटली लेते हुए इस सवाल का जवाब विकास गुप्ता को देने को कहा। फ़िज़ाह ने बाद में उस सवाल के जवाब के साथ एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा: “क्या तुम लोग गंभीरता से मुझसे यह सवाल पूछ रहे हो। वीजी यानी विकास गुप्ता क्या आप इस पोस्ट को पढ़ रहें हैं और अगर पढ़ रहे हैं तो कृपया उन्हें जवाब दें।”
ऐज़ ऑफ़ स्पेस पर बेहद अच्छा प्रदर्शन करने वाली और बहुत अंत तक पहुंचने वाली फ़िज़ाह मध्य सप्ताह में ही निष्कासित हो गयी थी। उसपर टिप्पिडी करते हुए वो कहती हैं के मुझे अपनी खुद की व्यक्तिगत यात्रा पर बहुत गर्व है, मैंने अपने दम पर हर भावना का अनुभव किया है और प्रत्येक दिन अपने स्वयं के साथ लड़ाई लड़ी है, लगभग 70 दिनों में प्रत्येक चीज से निपटने और आसपास के लोगों द्वारा गलत समझा जाने पर कैसा महसूस होता है इन सब इमोशंस का सामना मैंने अकेले किया है। हाँ ये सही हैं के मैं अंत तक नहीं पहंच पायी पर मुझे खुद पर और इस शो की जर्नी पे बेहद नाज़ है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

