दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, बॉलीवुड के सुपरस्टार, खिलाडी कुमार यानि की ‘अक्षय कुमार; के बार में। अक्षय कुमार, इस समय बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे सितारे है, जो मसाला फिल्मो और विषय प्रधान फिल्मो के बीच गज़ब का तालमेल बना कर चल रहे है, बल्कि पिछले कई सालो से वो विषय प्रधान फिल्मो को तरजीह दे रहे है।कुछ समय पहले राजीव मसंद के शो पर आये अक्षय कुमार ने अपनी ज़िंदगी से जुड़ा वो मन्त्र शेयर किया जिसकी ताकत से वो आगे बढ़ते चले जा रहे है।
‘गुरु रंधावा’ और रैपर ‘पिटबुल’ का गाना ‘स्लोली स्लोली’ यूट्यूब पर लगा रहा आग
उनका वो मन्त्र ये है की “ज़िंदगी में जीता वही है, जो दूसरो के लिए जीता है”। बॉलीवुड के किसी भी सुपरस्टार के मुँह से इस तरह की बात सुनना अपने आप में काफी आश्चर्यचकित है। बेहद ही हॅसमुख और ज़िंदादिल अक्षय कुमार निजी ज़िंदगी में बेहद ही सादा जीवनशैली वाले है।नए रंग और कलेवर में नज़र आ रहे अक्षय कुमार, ला रहे है देशभक्ति की अनूठी मिसालअक्षय कुमार के साथी कलाकारों के अनुसार उनके दिन की शुरुवात सुबह 5 बजे से स्विमिंग करने,एक्सरसाइज करने से ही शुरू हो जाती है और पूरे दिन का शेड्यूल् बेहद टाइट रहता है।
अपने को-स्टार्स के साथ भी वो बहुत ही दोस्ताना व्यवहार रखते है और सेट पर उन्हें हमेशा प्रोत्साहन देते है। शाम को शूट ख़त्म होने के बाद वो फॅमिली को भी पूरा टाइम देता है।कभी आर्मी में जाने की ख्वाहिश रखने वाले अक्षय का इंडियन आर्मी के प्रति प्रेम और लगाव जग जाहिर है।जब कभी भी भारतीय थल सेना के जवानो पर कोई आपत्ति आती है या कोई अनहोनी होती है तो बॉलीवुड का ये खिलाडी मदद करने के लिए सबसे आगे आता है ।
करीना और अमृता के साथ पार्टी करती नज़र आयीं ‘मलाइका अरोड़ा’
पुलवामा अटैक में शहीद जवानो के परिवार को भी अक्षय ने 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की है।”रुस्तम” फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित अक्षय हमारे देश का गौरव है।दोस्तों,आपकी क्या राय है?अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स में जरूर लिख भेजे।



