दिल्ली मैराथन में रिकॉर्ड 18500 लोगो ने किया पंजीकरण, एनईबी स्पोर्ट्स करा रही आयोजन

नई दिल्ली मैराथन में    इस बार रिकॉर्ड 18500 धावकों ने पंजीकरण कराया है। जी हां सुन कर चौंक गए ना मैराथन दौड़ में अठारह हज़ार से ज़्यादा धावक भाग लेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाले मैराथन का आयोजन 23 फरबरी को होने जा रहा है।

एनईबी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित है दिल्ली मैराथन

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस मैराथन एनईबी स्पो‌र्ट्स द्वारा किया जाना है। मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। आपको बता दें कि इस मैराथन को एएफआइ यानी (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) से राष्ट्रीय मैराथन चैंपियनशिप का दर्जा प्राप्त है।

चार वर्गों में आयोजित होगी दिल्ली मैराथन

एनईबी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस मैराथन में चार विभिन्न वर्गो में प्रतिस्पर्धा होगी। जिसमे सबसे अहम फुल मैराथन (42.2 किलोमीटर) है । इसके अलावा हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10000 मीटर और 5000 मीटर स्वच्छ भारत रन रेसों का आयोजन होगा। फुल मैराथन तड़के चार बजे से शुरू होगी। इसके बाद 6.15 पर हाफ मैराथन, 7.30 पर 10000 मीटररेस और 8.30 बजे 5000 मीटर रेस शुरू होगी।

नई दिल्ली मैराथन के पांचवें संस्करण में फुल मैराथन में 2500 और हाफ मैराथन में 6000 धावक भाग लेंगे। 10000 मीटर रेस में 5500 और 5000 मीटर रेस में करीब 4500 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस रेस में 820 ऐसे धावक हैं, जिन्होंने पिछले सभी पांच संस्करणों में भाग लिया था।

86 वर्षीय धावक भी है मैराथन में

सुन कर चौंक गए ना 86 साल के जनार्दन बीआर फुल मैराथन में सबसे उम्रदराज धावक होंगे जबकि 72 वर्षीय दलजीत मीरचांदनी हाफ मैराथन में सबसे उम्रदराज धावक होंगे। आयोजकों का कहना है कि वह उनका उद्देश्य सिर्फ रेस कराना नहीं है। वह इसके जरिये सिर्फ धावकों को नहीं बल्कि समाज के अन्य वर्गो को भी जोड़ते हैं। इसमें सैन्य बलों, निर्माण क्षेत्र के लोगों और एनजीओ को जोड़ा गया है। इस बार की मैराथन में सैन्य बलों से करीब 1000 धावक और पुलिस बस से करीब 250 धावक भाग लेंगे। इसके अलावा 14 कॉरपोरेट क्षेत्रों ने इसमें भाग लेना सुनिश्चित किया है।

सभी वर्गो ने दिखाई है रुचि

इसके अलावा पैरा एथलीटों, दृष्टिबाधित धावकों के साथ-साथ गाइड एथलीटों और विभिन्न श्रेणियों में भाग लेने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के धावक भी इसमें अपना प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय सेना के दिग्गज और ब्लेड रनर धावक मेजर डीपी सिंह का एनजीओ द चैलेंजिंग वंस भी इसमें अपने धावक उतारेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER