आज ट्विटर यूजर्स को एलन मस्क ने एक बड़ा सरप्राइज दिया है। क्योंकि उन्होंने आज से ट्विटर की पहचान बन चुके छोटी सी नीली चिड़िया वाली लोगो को बदल दिया है। जहां अब उसकी जगह कोई और नजर आने लगा है। एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मंगलवार को बड़ा बदलाव किया। जहां उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया है।
वेब पर आ रहा नजर
जहां उन्होंने अब नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बना दिया है। हालांकि, ये बदलाव अभी केवल वेब पर नजर आ रहा है। मोबाइल ऐप पर नहीं। लोगो में बदलाव करने के बाद मस्क ने एक ट्वीट में एक यूजर से कहा कि जैसा वादा किया था, वह पूरा किया।
यूजर्स हो गए परेशान
जहां ट्विटर का लोगो बदलते ही यूजर्स हैरान रह गए और एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर सवाल करने लगे। वहीं, एक यूजर ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्वीट करने लगा है। यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है। जहां बहुत से यूजर्स परेशान हो गए थे कि आखिर ये क्या हो रहा है।
इतने अरब डॉलर की करी डील
जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 44 अरब डॉलर की डील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था। हालांकि, मस्क इस डील से पीछे हटने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद उन्होंने इस डील को तय समय पर पूरा किया।
खास बात
बता दें कि ट्विटर एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसे करोड़ो भारतीय बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल करते है। जहां आप इस प्लेटफार्म के जरिये किसी तक सीधे तौर पर मैसेज पहुंचा सकते है। वहीं, अब तो ट्विटर का लोगो भी बदल दिया गया है।
