बॉलीवुड की बात करें तो इस समय अच्छी फिल्म दर्शकों के समक्ष रिलीज की जा रही है। जिस दर्शक खूब पसंद कर रहे है। वहीं, बात करें अगर दृश्यम 2′ के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, इस फिल्म में अजय ने एक्टिंग के साथ डायरेक्टर की भी कुर्सी संभाली है। जहां फिल्म को बेहतर बनाने के लिए एक्टर ने भी पूरी मेहनत की है। एक्शन से लेकर सस्पेंस और म्यूजिक पर अजय ने बेहद बारीकी से काम किया है। बेशक फिल्म ने शुरूआती दिनों में एवरेज कलेक्शन किया हो लेकिन वीकेंड पर भोला ने अच्छी कमाई की है। जहां लोग फिल्म को खूब पसंद कर रहे है।
भोला की रही शुरूआती कमाई
जानकारी के लिए बता दें कि ‘भोला’ 30 मार्च को रामनवमी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हांलाकि, फिल्म को इस दिन की छुट्टी का ज्यादा फायदा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन करीब 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के दिन फिल्म भोला ने करीब 7.40 करोड़ की बिजनेस किया। वहीं, शनिवार और रविवार को भोला दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हुई। अब फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। उम्मीद है कि भोला जल्द ही यह आंकड़ा पार कर जाएगी।
रविवार को आया उछाल
बता दें कि शनिवार के दिन भोला ने 12.10 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं रविवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। इस दिन भोला ने करीब 14 करोड़ का डॉमेस्टिक कलेक्शन किया है। अब कुल मिलाकर फिल्म ने 44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो जल्द ही 50 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। भोला ने पहले वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन किया है। अब सोमवार को फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाबी हासिल कर लेगी।