आटे के दीपक जलाने के ये होते है फायदें, होता है चमत्कारी, जानिये कैसे

हम सभी जानते है कि हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। क्योंकि हिंदू धर्म में देवी देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के दौरान दीपक जलाया जाता है। हालांकि, अक्सर लोग मंदिर में देवी देवताओं के सामने पीतल, स्अील या मिट्टी के दीपक का प्रयोग करते हैं।

खास बात

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में आटे के दीपक के बारे में भी बताया गया है। आपने भी कई बार लोगों को आटे का दीपक जलाते हुए देखा होगा। ज्योतिष शास्त्र में आटे के दीपक का भी विशेष महत्व बताया गया है।

सभी मनोकामनाएं होती है पूर्ण

क्या आप ये जानते है कि ज्योतिष शास्त्र में आटे के दीपक को शुद्ध और पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि देवी-देवताओं के सम्मुख आटे का दीपक जलाने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या के लिए आटे का दीपक प्रज्वलित करने के तरीके बताए गए हैं। माना जाता है कि ये उपाय जल्दी असर दिखाते हैं। जिसका असर आप खुद कुछ दिनों में महसूस कर सकेंगे।

इससे मिलेगा छुटकारा

आपको बता दें कि अगर आप किसी तरह के वाद-विवाद में पड़े हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में आटे के दीपक का उपाय बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वाद विवाद से छुटकारा पाने के लिए गेंहू के आटे का दीपक बनाकर मंदिर में प्रज्वलित कर लें। जिससे ये उपाय करने से कुछ दिनों में फायदा नजर आने लगेगा।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER