वैसे तो आज कल बाजार में हर चीज ही मिलावटी मिलती है। मगर यहाँ सबसे ज्यादा दूध और दूध से बनी मिठाइयों में मिलावट देखने को मिलती है। अब जाहिर सी बात है कि मिलावटी मिठाईयां खाने के बाद भला कोई व्यक्ति स्वस्थ कैसे रह सकता है। इसलिए आज हम आपको मिलावटी दूध के बारे में सच पता करने का एक ऐसा नायाब तरीका बताने वाले है, जिससे आप घर पर ही दूध को चेक कर सकते है। बता दे कि यह तरीका वास्तव में बेहद आसान है। जी हां इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप आसानी से दूध का सच पता कर लेंगे। तो चलिए अब आपको इस तरीके के बारे में विस्तार से बताते है।
मिलावटी दूध के बारे में इस तरह से पता कर सकते है सच..
गौरतलब है कि सबसे पहले दूध की दो से चार बूंदे ले लीजिये। इसके बाद इन बूंदो को किसी भी सतह पर रख दीजिये। बस इसके बाद आपको सतह को टेढ़ा करके देखना है। ऐसे में अगर दूध की बूंदे तेजी से आगे बढ़ने लगे तो समझ लीजिये कि दूध में किसी तरह की मिलावट की गई है। वही अगर दूध की बूंदे सतह पर धीरे धीरे आगे बढ़े तो समझ लीजिये कि वह दूध मिलावटी नहीं है। यानि इस जाँच के बाद आप बिना किसी डर के दूध का इस्तेमाल कर सकते है।
चाउमीन से जुड़ा सच जान कर उड़ जायेंगे आपके होश
बता दे कि मिलावट किए हुए दूध का सच पता करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आपको कही बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप घर बैठे बिठायें ही दूध की जाँच भी कर लेंगे। “वैसे आपको मिलावटी दूध का सच पता करने का यह तरीका कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



