इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में नया फीचर ‘WhatsApp From Facebook’ टैग स्पॉट किया गया है। Facebook की स्वामित्व वाले तीनों प्लेटफॉर्म्स Facebook Messanger, Instagram और WhatsApp में Facebook अपने नाम को जोड़ने लगा है।
यह लेटेस्ट बीटा एडिशन एक हफ्ते से भी कम समय में आ जाएगा| मगर कुछ बीटा यूज़र्स को अपनी ऐप में नया नाम दिखाई दे रहा है| यूज़र्स ने WABetaInfo पर फोटो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वॉट्सऐप में ‘WhatsApp From Facebook’ टैग ऐड कर दिया गया है| हाल ही में Instagram में भी ‘Instagram From Facebook’ नेम टैग स्पॉट किया गया है। एक यूजर द्वारा रिपोर्ट की गई जानकारी के मुताबिक, WhatsApp में के सेटिंग्स ऑप्शन में ‘WhatsApp From Facebook’ टैग स्पॉट किया गया है।
इस साल की शुरुआत में Facebook ने अपने दोनों मैसेजिंग ऐप्स Instagram और Whatsapp में अपने नाम को जोड़ना शुरू कर दिया था। जिसे Facebook ने भी कंफर्म किया था। Facebook के प्रतिनिधि ने कहा कि, हमारी नीतियां प्रोडक्ट और सर्विस को लेकर साफ है। पिछले सप्ताह ही कुछ यूजर्स को Instagram में भी ‘Instagram From Facebook’ नेम टैग दिखा था। इससे ये साफ होता है कि Facebook अपनी सभी सर्विस और प्रोडक्ट्स पर अपने स्वामित्व को दर्शाने लगा है।
इस वजह से जोड़ा जा सकता है ‘WhatsApp From Facebook’ टैग
आपको बता दें कि2012 में Instagram और 2014 में WhatsApp को Facebook ने टेक ओवर किया था। इन सभी ऐप्स के फिलहाल 1 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। Instagram इसलिए भी Facebook के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि Facebook की सबसे ज्यादा कमाई Instagram के जरिए ही हो रही है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर्स और एडवर्टाइजर्स को इस ऐप के जरिए अट्रेक्ट किया जा सके।
उम्मीद किया किया जा रहा है कि Facebook का ये कदम दुनियाभर के कई रेग्युलेटर्स की तरफ से की गई स्क्रूटिनी और डाटा प्राइवेसी विवाद के बाद उठाया गया है। Facebook अपने ऐप्स और सर्विसेज में ट्रांसपेरेंसी बरकरार रखने के लिए अपने यूजर्स की इंफोर्मेशन किसे और कब शेयर कर रहा है ये बता सके।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


