अगर कपड़े धोते समय इस्तेमाल करेंगे केवल यह एक चीज, तो कभी फीका नहीं पड़ेगा कपड़ो का रंग

आमतौर पर ऐसा होता है कि जब हम किसी दुकान पर कोई रंगीन कपड़ा खरीदने जाते है, तो सबसे पहले यही सवाल पूछते है कि इस कपड़े का रंग तो नहीं निकलेगा। खास करके महिलाएं तो ये सवाल जरूर पूछती ही है। अब जाहिर सी बात है कि आज कल कपडे धोने वाले साबुन और डिर्जेंट में इतना केमिकल मिला होता है, कि कपड़ो का रंग निकलना तो लाजिमी है। मगर फिर भी अगर कपडे धोते समय आप केवल इस एक चीज का इस्तेमाल करेंगे तो शायद आपके कपड़ो का रंग न निकले। वैसे आप भी जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर यह एक चीज क्या है।

अगर कपड़े धोते समय

अगर कपड़े धोते समय इस्तेमाल करेंगे यह चीज, तो कपड़े रहेंगे रंगीन..

दरअसल हम यहाँ जिस चीज की बात कर रहे है, उसका नाम फिटकरी है। जी हां कपडे धोने से पहले आप फिटकरी का एक टुकड़ा ले लीजिये और उसका पाउडर बना लीजिये। बस फिर इस पाउडर को पानी में डाल कर मिला लीजिये। वैसे अगर आप चाहे तो आप फिटकरी को ऐसे भी पानी में डाल कर घुमा सकते है। इससे भी आपके कपड़ो को कोई नुक्सान नहीं होगा। मगर यदि आप इसका इस्तेमाल पाउडर बना कर करेंगे तो यह जल्दी पानी में घुल जाएगा। इससे आपका काम भी काफी आसान हो जाएगा। इसके बाद पानी में थोड़ा सा नमक डाल कर घोल ले।

मानसून के दौरान अपने आभूषणों की देखभाल कैसे करें

अगर कपड़े धोते समय

इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखे कि आपको इस पानी में केवल उन्ही कपड़ो को डालना है जिनका रंग निकलता है। यानि जिन कपड़ो का रंग निकलने का आपको डर हो केवल वही कपड़े फिटकरी वाले पानी में डाले। बता दे कि कम से कम एक घंटे तक कपड़ो को पानी में ऐसे ही रहने दे। उसके बाद सभी कपड़ो को डिर्जेंट पाउडर से धो दीजिये। आप देखेंगे कि इससे आपके रंगीन कपड़ो का रंग फीका नहीं पडेगा। बहरहाल आप अगर कपड़े धोते समय यह तरीका आजमाएंगे तो धोने के बाद भी हमेशा रंगीन कपड़े ही पाएंगे। तो दोस्तों आपको हमारी ये खास जानकारी कैसी लगी, हमें लिख कर जरूर बताईयेगा।

Summary
अगर कपड़े धोते समय इस्तेमाल करेंगे केवल यह एक चीज, तो कभी फीका नहीं पड़ेगा कपड़ो का रंग   Youth Express
Article Name
अगर कपड़े धोते समय इस्तेमाल करेंगे केवल यह एक चीज, तो कभी फीका नहीं पड़ेगा कपड़ो का रंग Youth Express
Description
आमतौर पर ऐसा होता है कि जब हम किसी दुकान पर कोई रंगीन कपड़ा खरीदने जाते है, तो सबसे पहले यही सवाल पूछते है कि इस कपड़े का रंग तो नहीं निकलेगा। खास करके महिलाएं तो ये सवाल जरूर पूछती ही है। अब जाहिर सी बात है कि आज कल कपडे धोने वाले साबुन और डिर्जेंट में इतना केमिकल मिला होता है, कि कपड़ो का रंग निकलना तो लाजिमी है। मगर फिर भी अगर कपडे धोते समय आप केवल इस एक चीज का इस्तेमाल करेंगे तो शायद आपके कपड़ो का रंग न निकले। वैसे आप भी जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर यह एक चीज क्या है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER