Truecaller में आयी बड़ी खामी, आखिर कैसे हुआ पैमेंट सर्विस साइन अप

Truecaller

Truecaller app की एक बड़ी खामी पायी गयी है| यूज़र का कहना है की इस एप्प में अपने आप ही पेमेंट सर्विस साइनअप हो रही है| ट्विटर पर कई यूज़र्स ने इस बात की शिकायत की है कि बिना उनकी अनुमति के ट्रू कॉलर अपने यूपीआई पेमेंट सर्विस Truecaller Pay के लिए उन्हें साइन-अप कर रहा है। यूज़र्स द्वारा शिकायत किए जाने के बाद कंपनी ने एक बयान जारी किया है|

Truecaller

Truecaller ने ऐसे किया अपना बचाओ

कंपनी अपने बचाओ के लिए सबसे सही हथकंडा अपनाते हुए अपने बचाओ के बयान दिया है| कंपनी ने बताया कि यह एक बग है|  जो पेमेंट फीचर को प्रभावित कर रहा है। हमने ऐप के इस वर्जन को बंद कर दिया है, जिससे कि अब अन्य यूज़र्स इस समस्या से प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी ने माफी मांगते हुए कहा कि यह वर्जन हमारे क्वालिटी स्टैंडर्ड को पास नहीं कर पाया है। कंपनी ने यूज़र्स से मिली शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए नए वर्जन को जारी किया जिसमें इस समस्या को फिक्स किया गया है।

कंपनी ने नए वर्शन के लॉच के साथ पुराने वर्शन में हुए समस्या को फिक्स कर दिया गया है| साथ ही यह भी कहा है की प्रभावित यूजर को जो जल्द ही अपडेट मिलेगा| जब तक अपडेट प्राप्त नहीं होता है तब तक यूज़र ऐप के मैन्यू सेक्शन में जाकर री-रजिस्टर कर सकते हैं। ट्विटर यूज़र ने आज सुबह ट्रू कॉलर और कंपनी के आधिकारिकयों को टैग करते हुए बताया कि फोन में उन्हें टेक्स्ट मैसेज मिला कि ट्रू कॉलर ने अपनी पेमेंट सर्विस के लिए बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर करने की कोशिश की।

इन सब के बाद Truecaller ने ट्वीट कर बयान जारी किया और इससे एप्प का बग बताया|

https://twitter.com/Truecaller/status/1156139587019923456

 

बता दे कंप्लीट सेटअप के लिए मैनुअली UPI Pin  और अन्य जानकारी को दर्ज करने की जरूरत होती है तो ऐसे में किसी का भी रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ। लेकिन फिर भी यूज़र को मैसेज प्राप्त हुए कि यूपीआई ऐप के लिए आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, अगर यह आपने नहीं किया तो बैंक को इस बात की जानकारी दें। मैसेज मिलने के बाद यूज़र्स ने ट्विटर पर इस समस्या की शिकायत की।

Truecaller ने  बताया है की , एंड्रॉयड के लिए ट्रू कॉलर के वर्जन नंबर 10.41.6 को 24 जुलाई को जारी किया गया था जिसमें खुद से रजिस्ट्रेशन की समस्या सामने आई है। कंपनी ने वर्जन 10.41.6 को बंद कर गूगल प्ले स्टोर में इस समस्या को दूर कर नए वर्जन को जारी कर दिया है।

 तकनीक़ से  जुड़ी  लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
Truecaller में आयी बड़ी खामी, कैसे हुआ पैमेंट सर्विस साइन अप-Youth Express
Article Name
Truecaller में आयी बड़ी खामी, कैसे हुआ पैमेंट सर्विस साइन अप-Youth Express
Description
Truecaller app की एक बड़ी खामी पायी गयी है |बतया गया है बिना अनुमति के ट्रू कॉलर अपने यूपीआई पेमेंट सर्विस Truecaller Pay के लिए साइन-अप कर रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER