ये तो सब जानते है कि गोविंदा बॉलीवुड के हीरो नंबर वन माने जाते है। मगर इस हीरो नंबर वन ने जो खुलासा किया है, उसके बारे में जान कर यक़ीनन आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल गोविंदा कुछ समय पहले भारतीय पत्रकार रजत शर्मा के सबसे प्रसिद्ध शो आप की अदालत में गए थे। जहाँ गोविंदा द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। बता दे कि गोविंदा का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म अवतार में सबसे पहले उन्हें ही लीड रोल ऑफर किया गया था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा गोविंदा ने यह भी बताया कि इस फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून को फिल्म का टाइटल भी उन्होंने ही सुझाया था।
गोविंदा द्वारा बड़ा खुलासा..
दरअसल गोविंदा ने इस फिल्म के निर्देशक को पहले ही ये कह दिया था कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन साबित होगी। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही गोविंदा ने जेम्स को यह भी कह दिया था कि उन्हें इस फिल्म को बनाने में करीब सात साल का समय लग जाएगा। इसके बाद गोविंदा ने बताया कि उनकी यह बातें सुन कर जेम्स हंस पड़े। वही इस फिल्म के ऑफर को ठुकराने के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि इस फिल्म में जिस अवतार को जेम्स चाहते थे वह विकलांग था। वह ईश्वर का अंश है और अपंग है। ऐसे में गोविंदा ने जेम्स से कहा कि यह उनसे नहीं होगा।
सोनू निगम के जन्मदिन पर उनकी कहानी, जिन्होंने एक सिंगर के गाने गाकर छुआ ऊंचाइयों को


