सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर हुआ रिलीज, ईद के दिन रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान

सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत का ट्रेलर सोमवार को 22 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है क्योंकि सलमान खान पिछले कई दिनों से अपने भारत का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे। सलमान खान ने भारत फिल्म के कई पोस्टर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिल्म 5 जून को यानी कि ईद के दिन रिलीज की जाएगी। सलमान खान कैटरीना कैफ दिशा पटानी और तब्बू मुख्य किरदार में है।

सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर 3 मिनट 11 सेकंड लंबा है। 1964 से लेकर 2010 तक की कहानी दिखाई गयी है। जिसमें सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दर्शकों ने से काफी पसंद किया जिससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपए आराम से कमा लेगी। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ अच्छे लुक फिल्म में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म के अधिकांश भाग में साड़ी में ही नजर आएंगे। कैटरीना कैफ दिशा पटानी के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सुनील ग्रोवर नोरा फतेही और तब्बू जैसे स्टार भी हैं।

किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान का नाम काफी होता है। क्योंकि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बड़ी है कि लोग उनके फिल्म को देखने जरूर जाया करते हैं। फिल्म भारत में सलमान पांच अलग-अलग रूप में दिखाई देंगे। कभी वह आपको हंसाते हुए मिलेंगे तो कभी किसी इमोशनल सीन में। कैटरीना कैफ ने भी इस फिल्म में अच्छे डायलॉग बोले हैं। इससे पता चलता है कि फिल्में शानदार डायलॉग होंगे।

दिशा पटानी जैसी नई अभिनेत्री पहली बार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान के साथ काम कर रही हैं। ऐसे में देखना यह है कि दर्शक सलमान खान की आगे और किन कलाकारों को महत्व देते हैं।

Summary
सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर हुआ रिलीज, ईद के दिन रिलीज होगी फिल्म
Article Name
सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर हुआ रिलीज, ईद के दिन रिलीज होगी फिल्म
Description
सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत का ट्रेलर सोमवार को 22 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है क्योंकि सलमान खान पिछले कई दिनों से अपने भारत का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER