किसी भी तरह की छुट्टी के लिए भारत में केरल को सब से लोकप्रिय पयर्टन स्थलों में से एक माना जाता है। यह राज्य अपनी संस्कृतियों, परंपराओं और लोक नृत्य के लिए जाना जाता है। देशभर में यहां के समुंद्र तट, नारियल, अप्रवाही की भूमि मशहूर हैं। इस राज्य में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां सुकून से प्रकृति से संबंध बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं यहां के कुछ आकर्षित पर्यटन स्थलों के बारे में।
अलेप्पी
हाउसबोट पर रहने और पानी पर सैर करने के लिए अलेप्पी जाना जाता है। लॉर्ड कर्ज़न ने अलेप्पी को पूरब का वेनिस कहा था। यहां पर स्थित अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट, अरथुंकल चर्च लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं।
मुन्नार
केरल में मुन्नार को सब से लोकप्रिय हिल स्टेशन कहा जाता है। इसका आकर्षक दृश्य पहाड़ी ढलानों से दिखाई देता है जो लगभग 80,000 मिल की दूरी तक हुई हरि चाय से फैले हुए हैं। यहां आमतौर पर ठंड होती है जो गर्मियों के मौसम में अच्छा एहसास दिलाती है।
कोवलम
यह स्थान कोवलम बीच, द लाइटहाउस बीच और हवाह बीच के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां लोग सन बाथ, स्विमिंग, क्रुजिंग और केरल की मशहूर आयुर्वेदिक बॉडी मसाज का लुत्फ़ उठाते हैं। यहां का सूर्य अस्त का अनोखा दृश्य लोगों को दूर दूर से खींच लाता है।
बेकेल
केरल के कासरगोड जिले में स्थित बेकेल सब से ख़ूबसूरत स्थानों में से एक है। अरब सागर के किनारे स्थित बेक्कल किला इसकी खासियत में इज़ाफ़ा करता है। दक्षिण की कई फिल्मों की शूटिंग इस किले में हुई हैं। यह राज्य का सब से संरक्षित किला है। इसके प्रवेश द्वारा पर स्थित अंजनेय मंदिर यहां की आकर्षित जगह है।
वर्कला
राज्य के ख़ूबसूरत समुंद्र तटों में वर्कला का नाम शामिल है। तिरुवंतपुरम से 51 मिल की दूरी पर स्थित वर्कला अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती और ऊंची चट्टानों के लिए दुनियाभर के पयर्टन स्थलों में जाना जाता है। यहां के समुंद्र बीच पर सन बाथ, नाव की सवारी, और आयुर्वेदिक मालिश आदि जैसी रोचक गतिविधियां होती हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.