उत्तर प्रदेश के इन ख़ूबसूरत पयर्टन स्थलों के बारे में आपका जानना है ज़रूरी

भारत का सांस्कृतिक विरासत का गढ़ उत्तर प्रदेश को माना जाता है। यहां मानव द्वारा निर्मित किए गए कुछ ऐसे अनोखे स्मारक मौजूद हैं जो देश विदेश से पधारने वाले पयर्टकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इस प्रदेश में गंगा और यमुना दोनों नदियों का प्रवाह है और यह एक भौगोलिक ज्ञान का केंद्र भी है। आइए आपको हम यहां के कुछ ख़ूबसूरत पयर्टन स्थलों से मुखातिब करा देते हैं।

Taj Mahal

आगरा

आगरा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पूरी दुनियां में अपनी खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां लोग खास कर ताजमहल की ख़ूबसूरती को निहारने के लिए पधारते हैं। इस प्राचीन शहर में काफी लोग आ कर सुकून प्राप्त करते हैं।

Bara Imambara

लखनऊ

नवाबों का शहर, उत्तर प्रदेश की राजधानी, लुखनऊ की सड़कें, खानें और रहन सहन प्रदेश भर में मशहूर हैं। यहां आप बरा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, अंबेडकर मेमोरियल पार्क जैसे अन्य ख़ूबसूरत पयर्टन स्थलों का नज़ारा ले सकते हैं। यहां बिकने वाले इत्र भी पयर्टकों की खरीददारी का खास हिस्सा होते हैं।

वाराणसी

यह शहर हिन्दुओं के लिए धार्मिक शहर माना जाता है। इस शहर की फिज़ाएं पयर्टकों को ज़िंदगी भर अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप यहां आते हैं तो यहां के घाटों की सैर करना ना भूलें। प्रयाग घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट ऐसे घाट हैं जो सुबह और शाम की सैर के लिए प्रसिद्ध हैं।

संगम

प्रयागराज

इलाहाबाद यानी प्रयागराज हिन्दुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम होता है इस कारण इस शहर को संगम नगरी भी लोग पुकारते हैं। इस संगम तट पर हर साल प्रवासी पक्षियों का आगमन भी होता है जिसे देख लोगों का मन सुकून से भर जाता है। और पयर्टकों के लिए तो यह एक बेहतरीन आकर्षण का केंद्र बन जाता है। यहां चंद्र शेखर आज़ाद पार्क, खुश्रुबाघ भी मौजूद हैं।

मथुरा

यह शहर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मानी जाती है और इसलिए यह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए सात पवित्र शहरों में से एक है। अपको बता दें कि, यह पहले एक बौद्ध केंद्र था और हिंदू धर्म से पहले 20 मठों के घर था।

 

अन्य पयर्टन स्थलों के बारे में जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER