चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका, अभी कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे ड्वेन ब्रावो, पढ़िये पूरी खबर

चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका, अभी कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि टीम के स्टार आलराउंडर ड्वेन (आईपीएल) के 13 वें सीजन के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे। चोट से उबर रहे वेस्टइंडीज के इस अनुभवी खिलाड़ी की गैरमौजूदगी के बावजूद तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग ने अपने अभियान का आगाज शनिवार के दिन यहां मुंबई इंडियंस पर पांच विकेट की जीत के साथ किया।

इस दौरान ब्रावो को लगी थी चोट

फ्लेमिंग ने कहा कि ड्वेन कुछ और मैचों के लिए बाहर रहेंगे। ब्रावो को हाल में संपन्न कैरेबियाई प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी और वह घुटने में चोट के कारण फाइनल में नहीं खेल पाए थे। ब्रावो की जगह खेल रहे इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन ने छह गेंद में 18 रन की पारी खेलकर सीएसके को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की जबकि इससे पहले अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक जड़े।

इन्होंने बनाए 48 गेंद में 71 रन

करन ने गेंदबाजी में भी प्रभावित करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। फ्लेमिंग ने कहा, कुरेन का प्रदर्शन शानदार था। टीम के मुख्य कोच ने रायुडू की भी तारीफ की जिन्होंने 48 गेंद में 71 रन बनाए। उन्होंने नाबाद 58 रन की पारी खेलने वाले डुप्लेसिस के साथ शतकीय साझेदारी की जिससे चेन्नई ने चार गेंद शेष रहते 163 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

सीएसके के खिलाफ छठे नंबर पर उतरे थे पोलार्ड

फ्लेमिंग ने कहा, रायुडू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह काफी भावुक है और उसने शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि पिच पर रन बनाना मुश्किल था और उनकी टीम सही संतुलन हासिल करने का प्रयास कर रही है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पोलार्ड छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। आईपीएल के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी पर इस तेज गेंदबाज ने कहा, आपको स्वयं अपना हौसला बढ़ाना होगा। बेशक जब प्रशंसक हौसलाअफजाई नहीं करते तो मुश्किल होती है, विशेषकर मुंबई के प्रशंसक जो शानदार हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER