वैसे तो आज तक सोशल मीडिया की दुनिया में फेसबुक, व्हाट्सप्प और ट्विटर का ही बोलबाला था। मगर अब सोशल मीडिया की इस लिस्ट में इंस्टाग्राम का नाम सबसे ऊपर जुड़ चुका है। जी हां अगर हम ये कहे कि आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो आप खुद इस लिस्ट को देख लीजिये। इस लिस्ट को देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स किस सेलिब्रिटी के है।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स..
विराट कोहली.. सबसे पहले हम विराट कोहली की बात करते है। जिन्हें पचास मिलियन फॉलोवर्स के साथ इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है।
प्रियंका चोपड़ा.. इसके बाद दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा का नाम है। जिनके 49.88 मिलियन फॉलोवर्स है।
दीपिका पादुकोण.. बता दे कि इस लिस्ट में दीपिका को तीसरा स्थान मिला है। जिनके 44.0 मिलियन फॉलोवर्स है।
आलिया भट्ट.. वही अगर हम आलिया भट्ट की बात करे तो इस मैडम जी को चौथा स्थान दिया गया है। जी हां इनके 43.0 मिलियन फॉलोवर्स है।
श्रद्धा कपूर.. बता दे कि इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर को पांचवा स्थान मिला है। जी हां इनके 40.3 मिलियन फॉलोवर्स है।
आपको जान कर ताज्जुब होगा कि श्रद्धा कपूर के बाद छठे स्थान पर जैकलीन फर्नांडीज है। फिर अक्षय कुमार का नंबर आता है। इसके बाद आठवें स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। जिनके 34.4 मिलियन फॉलोवर्स है। बहरहाल पीएम मोदी के बाद नेहा कक्कर और फिर अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है।
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस लिस्ट में पहली बाजी विराट कोहली ने मारी है। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स उन्ही के है। आप चाहे तो इसकी पूरी लिस्ट यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



