दिल से लेकर लिवर तक फायदेमंद है टमाटर का जूस, हैरान कर देंगे इसके लाभ

टमाटर का जूस

पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां सेहत के लिए वरदान होती है। इसीलिए अलग-अलग तरह की सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है। इनमें एक ऐसी सब्जी है, जिसके बिना सब्जी हो या सलाद, सब अधूरा रहता है। उसका नाम टमाटर है। टमाटर को सब्जी, चटनी या सलाद के रूप में खाया जाता है। सर्दियों में टमाटर का सूप लोगों को बहुत पसंद आता है। इसके अलावा कुछ लोग टमाटर का जूस अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कप टमाटर के जूस में रोजाना की विटामिन-सी की आपूर्ति लगभग पूरी हो जाती है और अल्फा और बीटा कैरोटिन के रूप में विटामिन-ए की लगभग 22 फीसदी तक आपूर्ति हो जाती है। हालांकि, बाजार से खरीदे हुए टमाटर के जूस में हिडेन शुगर मौजूद हो सकते हैं।

इसलिए हमेशा इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट पढ़कर ही टमाटर का जूस मार्केट से खरीदें। बेहतर यही होगा कि इस जूस को घर पर ही तैयार करें। ये पूरी तरह से नेचुरल और ऑर्गेनिक होता है और शुगर-फ्री होने के साथ सभी पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। टमाटर के जूस में विटामिन ए, विटामिन ई, फ्लेवोनॉयड, फाइटोस्टेरॉल और ढेर सारे वॉटर सॉल्युबल विटामिन पाए जाते हैं। विटामिन-ए का बेहतरीन स्रोत आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।

टमाटर के जूस के फायदे…

वजन कम करने में सहायक

टमाटर में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है और ये फाइबर से भरपूर होते हैं। जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और कम खाया जाता है। जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

लिवर डिटॉक्स

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन तत्व लिवर को सूजन से बचाता है। लिवर डिटॉक्स की प्रक्रिया को बूस्ट करता है।

ह्दय में लाभदायक

टमाटर में मिलने वाला फिनोलिक यौगिक लाइकोपीन कॉलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करता है। ह्रदय के लिए टमाटर का जूस बहुत फायदेमंद हैं।

पानी की पूर्ति

टमाचर में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। टमाटर के जूस का सेवन करने से शरीर में पानी की आपूर्ति हो जाती है।

नोट: दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। ऐसी समस्या आने पर किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER