बांग्लादेश पर जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंचा भारत, इस मामले में रह गया पीछे

बांग्लादेश

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में विजय के साथ आगाज किया है। गुरुवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। हालांकि, विजय अभियान के बाद भारत अपने ग्रुप में टॉप पर नहीं पहुंचा। वह रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से पीछे है।

बांग्लांदेश पर जीत के बाद भारत का नेट रन रेट +0.408 है। वहीं, टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान को 60 रन हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट +1.200 है। ऐसे में ग्रुप में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर काबिज है। भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत का अगला मुकाबला अब 23 फरवरी को पाकिस्तान से होना है।

अगर भारत 23 तारीख को पाकिस्तान को हरा देता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। ऐसे में रविवार को होने वाला यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो से कम नहीं है। भारत भी इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा। भारत को 3 में से 2 मैच जीतने होंगे।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनको 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हैं। ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज पर तीन-तीन मुकाबले खेलेगी और टॉप-2 टीमें नॉक आउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। आज ग्रुप-बी में अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

भारत और बांग्लादेश मैच का रिपोर्ट कार्ड

भारत और बांग्लादेश के मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 35 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि, तौहीद हृदय 100 और जाकिर अली 68 की शतकीय साझेदारी से वह 228 रन बनाने में कामयाब रहा। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 46.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ा। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 41-41 रन की पारी बेहतरीन पारी खेली।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER