टाइगर श्राफ और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ हुई रिलीज, यह है कहानी

टाइगर श्राफ और तारा सुतारिया की फिल्म 'हीरोपंती 2' हुई रिलीज, यह है कहानी

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह फिल्म के निर्देशक अहमद खान है। जहां इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शको के लिए इंतजार अब पूरा हो चुका है।

टाइगर बने है बबलू रणावत

बता दें कि फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में यानी बबलू राणावत (टाइगर श्रॉफ) एक अम्बिशयस हैकर है। जो बिना परवाह किए लोगो को ऑनलाइन अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी कर लेते है। बबलू को इनाया (तारा सुतारिया) से प्यार हो जाता है। जो कि और इंटरनेशनल डिजिटल जालसाज लैला (नवाजुद्दीन) की बहन है।

अकेले नहीं दे सकती ठगी को अंजाम

जहां लैला कोई आम इंसान नहीं बल्कि बेहद शातिर ठग है। जहां वह लोगों को लूटने के लिए वो पल्स नाम का ऐप बनाती है। जिसका इस्तेमाल करने वाले लोगों के बैंक डिटेल्स वो बड़ी आसानी से हासिल कर लेती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी ठगी को अकेले अंजाम नहीं दे सकती, बल्कि इसे करने के लिए उसे एक और शख्स की मदद लेनी होगी। और वो शख्स और कोई नहीं बबलू है।

टाइगर श्राफ और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ हुई रिलीज, यह है कहानी

हालांकि, लैला को सबसे बड़ी चोरी में मदद करने के लिए राजी होने के साथ बबलू समझ जाता है कि कोई भी चीज मुफ्त में नहीं मिलती, यहां तक कि उसका प्यार इनाया भी नहीं। जिसके लिए उसे यह करना पड़ता है। बबलू को लैला के साथ फाइनेंशियल ईयर की क्लोजिंग के दिन यानी 31 मार्च को चोरी को अंजाम देना है। जब सभी के बैंक एकाउंट्स पैसों से भरे रहते हैं। तो इन सभी दिलचस्प एक्ट और एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट के मसाले से भरपूर एक्शन फिल्म ‘हीरोपंती 2 को देखने के लिए फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER