आज हम बताएंगे ऐसी जगह के बारे मे, जहां घूमने जाते है कम पर्यटक, जानियें

आज हम बताएंगे ऐसी जगह के बारे मे, जहां घूमने जाते है कम पर्यटक, जानियें

भारत देश की बात करें तो यहां ऐसी तमाम जगहे है जहां लोग घूमने के लिए हर साल पहुचते है। तो आज हम बात करने जा रहे है ऐसी जगहों के बारे में जहां कम संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते है। तो भारत की उन जगहों के बारे में आज हम जानेंगे। जहां लोग सबसे कम  घूमने के लिए जाया करते हैं।

रजवाड़ा शहर राजस्थान

राजस्थान का बूंदी एक ऐसी जगह जो शानदार जगहों में से एक है। जो काफी शांत जगह भी है। वहीं, राजस्थान में किले और महल भी बहुत से है। जिसे आप सबने तो सुना ही होगा। क्योंकि राजस्थान को रजवाड़ो का शहर कहा जाता है। अगर आप राजस्थान जब भी जाएं तो आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल, बूंदी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। वहीं, राजस्थान का बूंदी शहर अरावली से घिरी पहाड़ियों और वनस्पतियों की सुंदरता के लिए भी फेमस है।

खंडहरों का घर मांडू

अगर आप भारत के लिहाज से इतिहास जानने के शौकीन है। तो आपको कम से कम मांडू मध्य प्रदेश जगह की यात्रा करने जरूर जानी चाहिए। क्योंकि आपको यहां की रहस्यमयी कहानियां जरूर पसंद आएंगी। दरअसल, यह खूबसूरत जगह कई शानदार खंडहरों का घर है। इस जगह के हर हिस्से में इतिहास दिखाई देता है।

हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक नजारों की याद

हिमाचल प्रदेश में आप मनोरम सुंदरता अनुभव करने के लिए आप यहां के प्राकृतिक नजारों की यादे फोटो में आप अपने पास रख सकते है। जहां खूबसूरत झीलें भी स्थित है। बता दें कि खज्जियार हिमाचल प्रदेश में डलहौजी के पास स्थित एक छोटी जगह है लेकिन बेहद आकर्षक स्थान भी है। जिसे “भारत का मिनी स्विट्जरलैंड” के रूप में जाना जाता है।

जम्मू और कश्मीर का हेमिस

हम बात करे अगर जम्मू कश्मीर के हेमिस की तो यहां स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए आप अपनी छुट्टियां बिता सकते है। ये जगह जम्मू और कश्मीर की अन्य जगहों की तरफ भीड़-भाड़ वाली नहीं है लेकिन अगर आप छिपी हुई चीजों को एक्सप्लोर करना चाह रहे है तो एक बार हेमिस का नजारा देखने के लिए यहां जरूर आएं। आपको जानकारी के अनुसार बता दे कि हेमिस जम्मू और कश्मीर का एक छोटा सा गांव है। जो लेह से करीब 4 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व जगह पर बसा हुआ है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER