कहा जाता है कि कम से कम नींद लेने के 8 घंटे आवश्यक होते है। जिससे हमारा शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से आराम मिल जाता है। वहीं, बहुत से लोग ऐसे होते है जो पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ सा महसूस करते है। जहां उन्हें फ्रेशनेस नहीं दिखती। आज के समय में ज्यादातर लोगों को यह समस्या परेशान कर रही है। जहां यह हाल स्टूडेंट्स का ज्यादा है। आइये जानते है क्या हो सकते है कारण।
ज्यादा काफी पीने का हो सकता है असर
कुछ लोग होते है जिन्हें काफी पीना ज्यादा अच्छा लगता है। वैसे तो कॉफी पीने में कोई बुराई नहीं है लेकिन जब आप बहुत अधिक कॉफी पीने लगते हैं तो आपके शरीर इस पर निर्भर हो जाता है। तो ऐसे में जब आपके शरीर में काफी का असर कम होेने लगता है तो आपका शरीर थक जाता है।
तनाव हो सकता है कारण
वहीं, तनाव लेना भी थका महसूस करा सकता है। जहां ऐसे में हॉर्मोन्स का संतुलित होना बहुत जरूरी है। अगर आपका हॉर्मोनल बैलेंस ठीक नहीं है तो भी शरीर थका-थका रहता है।
सिर्फ शारीरिक आराम से नहीं जाएगा थकान
अगर आप सिर्फ शारीरिक आराम कर रहे है तो यह गलत है। शरीर के साथ ही दिमाग को भी पूरा आराम मिलना जरूरी है। मेडिटेशन इसका सबसे अच्छा इलाज है। इसके साथ ही तनाव से दूर रहने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें।
कम पानी पीना हो सकती है समस्या
आप अगर अपने शरीर के लिए पानी कम पी रहे है तो यह कम पानी की समस्या भी एक कारण हो सकता है। जिससे नींद पूरी होने के बाद भी थकान रहती है। वहीं, कुछ लोगो तो ऐसे होते है जो हैबी डाइट लेते है। आपको बता दें कि ज्यादा हैबी डाइट भी लेना थकान जैसी समस्या ला सकता है। जिससे आपको नींद महसूस होगी।