पीवी सिंधु का टूटा स्वर्ण पदक का सपना, अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी इनसे

पीवी सिंधु का टूटा स्वर्ण पदक का सपना, अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी इनसे

भारतीय महिला स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान उनकी विरोधी चीनी ताइपे की ताई त्जू यिंग ने सीधे गेमों में पीवी सिंधु को परास्त करके उनका स्वर्ण पदक का सपना अधूरा कर दिया। जहां अब सिंधु का मुकाबला कांस्य पदक के लिए चीन की ही बिंगजियाओ से देखने को मिलेगा। 

शुरूआत में रणनीति में फंस गई सिंधु

आपको बता दें कि आज सेमीफाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच रोमांचक और कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जहां शुरुआत में जीत के बाद सिंधु चीनी ताइपे की खिलाड़ी की रणनीति में फंसती ही चली गई।

पड़ गई भारी

जहां चीनी ताइपे की प्लेयर ने अपने डिस्पेशन से खूब अंक इकठ्ठा किए। बता दें कि सिंधु पहले गेम के शुरुआत में ही ताइ त्जू पर हावी हो गई थी। जहां बाद में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने लय में आते हुए सिंधु से गलतियां करवाईं और हार के लिए सिंधु को मजबूर किया। इस मैच से पहले ही ताई त्जू का पलड़ा सिंधु पर भारी पड़ रहा था। वो 13-5 से सिंधु पर भारी पड़ गई थी।

इस तरह बना स्कोर

वहीं, चीनी ताइपे की प्लेयर ने स्कोर 8-10 बना लिया था लेकिन सिंधु ने चतुराई के द्वारा एक अंक बटोर लिया और ब्रेक में 11-8 की बढ़त हासिल की। फिर ब्रेक से वापसी के बाद ताइ त्जू ने स्कोर 11-11 से बराबर किया। यहां से दोनों के बीच गजब की टक्कर देखने को मिली। जहां एक प्लेयर आगे निकलती तो दूसरी तुरंत बराबरी कर लेती। स्कोर 12-12, 13-13, 14-14 फिर सिंधु ने 16-14 की बढ़त के साथ आगे निकलने की कोशिश पूरी कोशिश की जहां चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने दो अंक लेकर स्कोर बराबर पर ला दिया। जहां स्कोर 18-18 से बराबर था और यहां से ताइ त्जू ने तीन अंक लेकर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

नहीं मिला आगे बढ़ने का मौका

इस तरह सिंधु रणनीति में फंसती चली गई। जहां ताइ त्जू ने अपने शानदार प्रदर्शन दिखाकर सिंधु पर दबाव बनाकर अंक इकठ्ठा कर लिए और सिंधु को आगे बढ़ने का मौका तक नहीं दिया।

 

Summary
पीवी सिंधु का टूटा स्वर्ण पदक का सपना, अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी इनसे
Article Name
पीवी सिंधु का टूटा स्वर्ण पदक का सपना, अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी इनसे
Description
भारतीय महिला स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान उनकी विरोधी चीनी ताइपे की ताई त्जू यिंग ने
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER