आज होगा SRH और CSK में कड़ा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आज होगा SRH और CSK में कड़ा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IPL 2020 का 29 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दूसरी बार भिड़ने जा रही हैं, इससे पहले मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को हराया था। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 164 रन बनाए थे, जिसके जवाब में चेन्नई 157 रन ही बनाने में सफल हो पाई थी और वो भी तब जब क्रीज पर खुद महेंद्र सिंह धोनी मौजूद थे।

CSK अब तक खेल चुकी है इतने मुकाबले

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक कुल सात मुकाबले खेले हैं और मात्र दो में केवल उसे अब तक जीत मिल सकी है। टीम की हार का सबसे बड़ा कारण उसकी खराब बल्लेबाजी देखने को मिली है। टीम को नंबर चार के बल्लेबाज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, क्योंकि टीम को शुरूआत तो अच्छी मिल रही है लेकिन टीम उसे जीत के जश्न में नहीं बदल पा रही है। वहीं,  अगर चेन्नई आज के मुकाबले में भी हारती हैं तो उसके लिए प्लेऑफ की राह कठिन सी हो जाएगी।

SRH में अब तक इनका रहा है अच्छा प्रर्दशन

दूसरी तरफ हम बात करने जा रहे है सनराइजर्स हैदराबाद की जहां हैदराबाद चेन्नई से थोड़ी अच्छी स्थिति में दिख रही हैं। उसने अब तक के सीजन में कुल सात मैच खेले हैं और तीन में उसे अब तक जीत मिली है। ऐसे में आज के मुकाबले में हैदराबाद की पूरी कोशिश होगी कि वो चेन्नई को हराकर आगे बढ़े। वहीं, हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह है कि डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे ने अपने बल्ले से अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि राशिद खान गेंद से कहर बरपाते नजर आए है।

इस टीम के लिये दिक्कत भरा रहा बल्लेबाजी का क्रम

अगर चेन्नई की बात करे तो टीम की सबसे बड़ी दिक्कत उसका बल्लेबाजी क्रम रहा है। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ यह क्रम पूरी तरह से बदला-बदला भी नजर आ सकता है। फाफ की जगह ओपनिंग के लिए जगदीसन को भेजा जा सकता है। फाफ तीसरे तो रायडू चौथे और सैम कुर्रन पांचवे धोनी छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिये उतर सकते है।

SRH की प्लेइंग इलेवन

  1.  डेविड वार्नर
  2. जॉनी बेयरस्टो (WK)
  3. मनीष पांडे
  4. केन विलियमसन
  5. अभिषेक शर्मा
  6. प्रियम गर्ग
  7. अब्दुल समद
  8. राशिद खान
  9. संदीप शर्मा
  10. सिद्दार्थ कौल
  11. टी नटराजन

CSK की प्लेइंग इलेवन

  1. शेन वॉटसन
  2. एन जगदीसन
  3. फाफ डु प्लेसिस
  4. अंबाती रायडू
  5. सैम करन
  6. एमएस धोनी (C & WK)
  7. रवींद्र जडेजा
  8. ड्वेन ब्रावो
  9. दीपक जहर
  10. कर्ण शर्मा
  11. शादुल ठाकुर
Summary
आज होगा SRH और CSK में कड़ा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Article Name
आज होगा SRH और CSK में कड़ा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Description
IPL 2020 का 29 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दूसरी बार भिड़ने जा रही हैं, इससे पहले मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को हराया था। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 164 रन बनाए थे,
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER