दिवाली में नए पर्दे पर दर्शकों के लिये रिलीज हो रही ‘सूरज पे मंगल भारी’

दिवाली में नए पर्दे पर दर्शकों के लिये रिलीज हो रही 'सूरज पर मंगल भारी'

मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख स्टारर ‘सूरज पर मंगल भारी’ बहुत जल्द दीवाली पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार के दिन फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ के एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ दिवाली पर 13 नवंबर को रिलीज हो रही है।

मनोज बाजपेयी ने पोस्टर शेयर कर कहीं ये बात

वहीं, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके लिखा है कि’कृपया अपनी कुंडली जांच लें, जल्द ही आप सभी के जीवन में, सूरज का प्रकोप और मंगल का प्रभाव बढ़ने वाला है। ‘सूरज पर मंगल भारी’13 नवंबर को इस दिवाली तैयार हो जाइये धमाकेदार फैमिली इंटरटेनर के लिए।’ साथ ही उन्होंने दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख, अभिषेक शर्मा और जी स्टूडियोज को टैग भी किया।

खास बात

पोस्टर में पारंपरिक कुंडली के लेआउट पर फिल्म का नाम लिखा है। पोस्टर में ज्योतिष के साथ फिल्म के कनेक्शन को इंगित करते हुए एक मैग्नीफाइंग ग्लास को देखा जा सकता है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ 13 नवंबर, 2020 में रिलीज होगी।

इस दशक की कहानी पर बनी है फिल्म

फिल्म में फातिमा सना शेख एक मराठी लड़की की किरदार निभा रही हैं। अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक दूल्हे की भूमिका में होंगे, वहीं मनोज बाजपेयी जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय बजाज, करिश्मा तन्ना, वंशिका शर्मा भी हैं। फिल्म की कहानी सन् 1990 के दशक में सेट की गई है, जब कोई सोशल मीडिया या मोबाइल फोन नहीं हुआ करता था।
Summary
दिवाली में नए पर्दे पर दर्शकों के लिये रिलीज हो रही 'सूरज पर मंगल भारी'
Article Name
दिवाली में नए पर्दे पर दर्शकों के लिये रिलीज हो रही 'सूरज पर मंगल भारी'
Description
मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख स्टारर 'सूरज पर मंगल भारी' बहुत जल्द दीवाली पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार के दिन फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' के एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER