पंजाब को 45 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार

सनराइजर्स हैदराबाद

सोमवार को खेले गए आईपीएल 2019 के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना किंग्स इलेवन पंजाब के साथ था। खास बात यह थी कि यह दोनों टीमों का 12 वां मैच था। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में केवल 167 रन ही बना सकी और 45 रन से मैच हार गई।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को हैदराबाद में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 6 विकेट पर 212 रन बनाए। ‘मैन ऑफ द मैच’ वॉर्नर ने 56 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (28) के साथ पहले विकेट के लिए 78 और मनीष पांडे (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर सनराइजर्स के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया।

कप्तान आर अश्विन पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए,जबकि एम. अश्विन और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला। ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान काफी महंगे साबित हुए। जिन्होंने चार ओवरों में 66 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 56 गेंदों पर 79 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। लोकेश राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल ने 18 गेंदों पर 27 रन तथा पुरन 10 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के अलावा पंजाब का कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका और टीम 167 रन ही बना सकी और 45 रनों से मैच को गवा दिया।

इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अब 12 मैचों में 12 पॉइंट लेकर चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के 12 मैचों में केवल 10 पॉइंट है।

Summary
पंजाब को 45 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार
Article Name
पंजाब को 45 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार
Description
यह दोनों टीमों का 12 वां मैच था। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER