आईपीएल के 34 वें मुकाबले में आज खेलेंगे मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल के 34 वें मुकाबले में आज खेलेंगे मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स

जैसा कि हम सभी जानते है कि आईपीएल के दूसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है। जहां आज यानि गुरुवार के दिन 34 वां मुकाबला आईपीएल टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अच्छी नहीं हो सकी है। जहां उन्हें दूसरे हाफ के अपने पहले मैच में चेन्नई की टीम के द्वारा हार हासिल हुई थी।

मैच के दिन होना पड़ता है बेस्ट

वहीं, आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ा मुकाबला होगा। तो ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। जहां हिटमैन ने केकेआर के खिलाफ पहले कहा कि, ‘मैं सच कहूं तो पुराने रिकॉर्ड्स पर भरोसा नहीं कर सकता हूं। क्योंकि टी 20 एक ऐसा खेल है, जिसमें फर्क पड़ता है कि उस दिन कौन सी टीम कैसा खेली। उन्होंने कहा कि यह ऐसा खेल है, जिसमें आपको मैच के दिन बेस्ट होना ही पड़ता है।’

रोहित ने कहीं ये बात

हालांकि, मुंबई इंडियंस के द्वारा ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई एक वीडियो में रोहित शर्मा ने भी कहा कि, ‘केकेआर अच्छी विरोधी टीम है और वह अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां उन्होंने पिछले मुकाबले के दौरान आरसीबी को हराने के बाद वे इस मैच में कॉन्फिडेंस के साथ खेलने उतरेंगे तो उनके खिलाफ यह हमारे लिए भी आसान नहीं होगा। दरअसल, मुंबई इंडियस ने केकेआर के विरुद्ध 22 मैच में जीत हासिल की है। जबकि कोलकाता ने मात्र 6 मैच में जीत हासिल की है।

पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे रोहित

वहीं, रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे और उनकी जगह उस मैच में कैरोन पोलार्ड ने टीम की कप्तानी संभाली थी। जहां उस मैच के दौरान रोहित की कमी साफ तौर पर महसूस हुई थी। क्योंकि फील्डिंग सेट करने से लेकर गेंदबाजी में बदलाव तक टीम ने बहुत गलतियां कर डाली है। वहीं, आज के मैच में रोहित के आने से टीम काफी मजबूत महसूस होगी। तो वहीं, एक और हार्दिक पांड्या का इस मैच में खेलना अभी पक्का नहीं है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER