जल्द आ रही कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भूल भुलैया 2′, ट्रेलर हुआ रिलीज

जल्द आ रही कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 2′, ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म भूल भुलैया का नाम तो आपने सुना ही होगा। जो सभी दर्शकों को पसंद आई थी। वहीं, अब बहुत जल्द ‘भूल भुलैया 2′ आने वाली है। जो जल्द ही देखने को मिलेगी। वहीं, इस फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार नजर आए थे। जिन्होंने बहुत ही बढ़िया रोल अदा किया था। हालांक, फिल्म के दूसरे भाग में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले है।

ट्रेलर को लोग कर रहे खूब पसंद

जहां फिल्म ‘भूल भुलैया 2′ में कार्तिक आर्यन अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरते नजर आने वाले है। आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। जहां दर्शक फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद भी कर रहे है। जहां इस ट्रेलर को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

20 मई को आ रही फिल्म

जहां ट्रेलर के दौरान कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की हॉरर कॉमेडी दिखाई दे रही है। दरअसल, इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म 20 मई के दिन आ रही है। जहां फिल्म की पूरी कहानी क्या है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

पहले पार्ट ने मचा दिया था तहलका

बता दें कि यह फिल्म इसलिए और भी हिट होने वाली है क्योंकि यह अक्षय कुमार और विद्या बालन की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का ही सीक्वल भाग है। जिसके पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में तहलका मचा कर रख दिया था। हालंकि, अगर आप ऐसा सोच रहे है कि भूल भुलैया का दूसरा पार्ट भी पहले से मिलता-जुलता होगा। तो यह गलत साबित हो सकता है।

खास बात

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भूल भुलैया 2 का एक डरावना टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसे देखने के बाद दर्शक इस कदर एक्साइटेड हो गए थे कि हर कोई उस टीजर को लेकर ही बातें करने लगा। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या दर्शकों का ये एक्साइटमेंट फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिलेगा या नहीं।

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER