आपने अक्सर ये सुना और पढ़ा होगा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से जो सुकून मिलता है, वो कही और नहीं मिल सकता। बता दे कि इस भारतीय खिलाडी ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां इस भारतीय खिलाडी का दिल गरीब भूखे बच्चे को देख कर पिघल गया और फिर इसने खुद अपने हाथों से उस बच्चे को खाना दिया और चाय भी पिलाई। वैसे यह भारतीय क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि इकबाल अब्दुल्लाह है। जिनकी बच्चे को खाना खिलाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे है।
गरीब भूखे बच्चे को देख पिघल गया इस क्रिकेटर का दिल..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इकबाल भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्पिन गेंदबाज है। यानि उनकी प्रसिद्धि भले ही बाकी भारतीय क्रिकेटर्स से कम हो, लेकिन उनकी दरियादिली देख कर हर कोई बेहद खुश है। गौरतलब है कि इकबाल खेल में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने के लिए खेल के मैदान पर अभ्यास कर रहे थे। तभी उनकी नजर इस बच्चे पर पड़ गई। तो ऐसे में इकबाल इस गरीब भूखे बच्चे को देख खुद को रोक नहीं पाएं और उसके लिए खाना तथा चाय मंगवा ली। सबसे पहले तो इकबाल ने उस बच्चे को अपने पास बुलाया और फिर उसे खाना दे कर खुद अपने हाथों से चाय पिलाते हुए नजर आएं।
हालांकि इकबाल ने अभी तक भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। फ़िलहाल आप इकबाल की दरियादिली की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है। इन तस्वीरों को देख कर आप भी भावुक हो जायेंगे। वैसे भी दूसरों की मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है। फिर भले ही वह नागरिक किसी भी धर्म या किसी भी क्षेत्र का क्यों न हो, लेकिन असली भावना तो मन से जुडी होती है। दोस्तों आपको इकबाल का यह अंदाज कैसा लगा, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



