भारतीय अंडर 19 की टीम ने भले ही खिताब जीतने में सफल नहीं हुई, परंतु यशश्वी जायसवाल की बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया है।। जिन्होंने पूरी सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उनके इस खेल के पीछे किन महान खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा है।
सचिन और जाफर है यशश्वी जायसवाल की खूबी का राज
18 साल के यशस्वी जायसवाल ने बताया है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रणजी ट्रॉफी के दिग्गज वसीम जाफर से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। आइसीसी अंडर 19 विश्व कप 2020 के टॉप स्कोरर यशस्वी जायसवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है, “वसीम जाफर और सचिन सर मेरे आइडल्स हैं।” इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने भी उनकी मदद की है।
सचिन सर का है अमूल्य योगदान
यशस्वी ने कहा है, “वसीम सर ने मुझे बताया है कि अपनी पारी को कैसे बिल्ड किया जाता है। जब से उन्होंने साउथ अफ्रीका में खेला है, उन्होंने मुझे टिप्स दी है कि किस तरह पेस और बाउंस को क्विट विकेट पर फेस किया जा सकता है। सचिन सर ने मुझे अमूल्य सलाह दी है कि कि हर एक गेंदबाज आपको एक क्लू देता है कि वो आगे कौन सी गेंद फेंकने जा रहा है। आपको उस पर ध्यान लगाना है और उस क्लू को समझना है।”
जायसवाल ने बहुत सारे सवाल महान बल्लेबाज और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के मौजूदा चीफ राहुल द्रविड़ से भी पूछे हैं। पिछले महीने राहुल द्रविड़ ने अंडर 19 कैंप का दौरा किया था। यशस्वी जायसवाल ने बताया, “मैंने उनसे बहुत सारे सवाल किए। मैंने उनसे पूछा था कि जब टीम के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव हो तब कैसे बल्लेबाजी करते हैं। इस बार द्रविड़ ने कहा ता कि सिर्फ अगली गेंद पर फोकस कर बाकी सब छोड़ दो।”
आपको बता दें कि जब से भारतीय अंडर 19 टीम के कोच का पद राहुल द्रविड़ संभाल रहे हैं तब से भारतीय टीम की खेल में और निखार आया है। हालांकि ये दुर्भाग्य की बात है कि पूरे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई लेकिन यशश्वी जायसवाल ने अपने बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है और इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं।