जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से फिल्म की शूटिंग पर मानो ग्रहण लग गया है। जिसके चलते बड़े बजट की फिल्म भी सिनेमाघरों पर कब देखने को मिलेंगी। ये तो हालात ही तय करेंगे। वहीं, इस कोरोना महामारी की जब से दूसरी लहर आई है तब से तमाम फिल्मों की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है। जिसमे पिछले साल गणपत फिल्म की शूटिंग पर भी रोक लग गई थी। फिल्मी सितारों ने अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग को लेकर कमर कस ली है।
इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग
जहां रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर से लेकर अक्षय कुमार समेत स्टार्स ने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है तो वहीं, अब टाइगर श्रॉफ की आने वाली नई फिल्म गणपत को लेकर भी खबरे आ रही है। जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म गणपत की शूटिंग सितंबर माह से शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल यानि 2020 के अंत तक शुरू होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लग गया। जिससे शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।
इस कहानी पर आधारित है फिल्म
वहीं, अब एक बार फिर से फिल्म मेकर्स फिल्म गणपत की शूटिंग को लेकर सितंबर का प्लान बना रहे है। हालांकि, यह फिल्म एक तरीके से स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है जिसमें पिता और बेटे की इमोशनल कहानी को दिखाया जाएगा। जहां इस फिल्म में टाइगर के साथ गणपत में एक बार फिर से कृति सेनन नजर आएंगी। जहां दोनों का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है।
ये करेंगे फिल्म का डायरेक्शनआपको बता दें कि इससे पहले भी दोनों हीरोपंती फिल्म में साथ में नजर आ चुके है। जहां फिल्म हीरोपंती के जरिए दोनों ने साथ में डेब्यू किया था। गणपत फिल्म को दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। जहां फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल करेंगे।




