भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह ने भले ही अब क्रिकेट की दुनिया से संयास ले लिया हो। मगर एक समय ऐसा भी था जब क्रिकेट की दुनिया में उनका बल्ला खूब चलता था। बहरहाल युवराज सिंह की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में तो आप सब बखूबी जानते होंगे। इसलिए आज हम आपको युवराज सिंह के पिता से जुडी कुछ खास बातें बताना चाहते है। कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे।
युवराज सिंह के पिता के जीवन से जुडी कुछ खास बातें..
1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि युवराज के पापा का नाम योगराज सिंह है। जो खुद भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी रह चुके है। हालांकि उन्होंने भारत के लिए दाएं हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज के रूप में एक टेस्ट और छह वन डे मैच खेले है। उनका पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में था। जहाँ भारतीय टीम को जीत प्राप्त हुई थी। मगर एक चोट के कारण उनका क्रिकेट का सपना अधूरा रह गया।
2. गौरतलब है कि क्रिकेट से पीछे हटने के बाद योगराज सिंह जी ने पंजाबी फिल्मों में प्रवेश किया। अब जाहिर सी बात है कि योगराज सिंह एक पंजाबी परिवार से है। तो ऐसे में उनकी पंजाबी भाषा काफी अच्छी थी।
3. इसके इलावा योगराज सिंह जी ने पहले शबनम सिंह से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि युवराज सिंह असल में योगराज सिंह की पहली पत्नी शबनम के बेटे है। अब अगर हम उनकी दूसरी पत्नी की बात करे तो दूसरी शादी उन्होंने पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस सतवीर कौर उर्फ़ नीना सिद्धू से की थी। उनकी दूसरी पत्नी के भी दो बच्चे है।
4. गौरतलब है कि पंजाबी फिल्मों के इलावा योगराज सिंह कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके है। जिनमें से सिंह इज ब्लिंग और भाग मिल्खा भाग फ़िल्में प्रमुख है। दोस्तों युवराज सिंह के पिता के बारे में यह खास जानकारी आपको कैसी लगी, इस बारे में हमें जरूर बताईयेगा।



