आमतौर पर हम फल और सब्जियों के खाने वाले हिस्से को निकालकर बाकी के बचे हिस्से को कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन, कई फलों में बाकी के हिस्से में खाने वाले हिस्से से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। जब हम इनके चमत्कारिक फायदे जानते हैं तो हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला खजूर है। खजूर के गूदे को निकालकर हम उसके बीजों को फेंक देते हैं। बीज के फायदे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है।
खजूर के बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्व…
फाइबर- खजूर के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह वजन कम करने में मददगार होता है।
प्रोटीन- ये बीज प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं, जो शरीर की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी है। इससे दुबला पतला शरीर स्वस्थ होने लगता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स- खजूर के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
विटामिन और मिनरल- इनमें विटामिन और मिनरल जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक भी पाए जाते हैं, जो शरीर के अलग-अलग कामों के लिए जरूरी हैं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।
खजूर के बीज के स्वास्थ्य लाभ…
मजबूत पाचन तंत्र
खजूर के बीजों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसके अलावा यह वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।
स्वस्थ दिल
खजूर के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। जिससे हम कई प्रकार की हर्दय की बीमारियों से दूर रहते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल
खजूर के बीजों का पाउडर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
मोटापा कम करने में मदद
खजूर के बीजों में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। फाइबर मोटापे में बहुत लाभदायक होता है।
चमकदार त्वचा
खजूर के बीजों का तेल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। इससे त्वचा मजबूत होती है।
कैंसर से सुरक्षा
खजूर के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। इसलिए खजूर इस घातक बीमारी में बहुत लाभदायक होता है।
- लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने पेशेवर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।