स्टीव स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में कमाल, 10 हजारी क्लब में हुए शामिल, विराट कोहली भी नहीं छू पाए यह आंकड़ा

स्टीव स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में कमाल, 10 हजारी क्लब में हुए शामिल, विराट कोहली भी नहीं छू पाए यह आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है। वह 10 हजार टेस्ट रन क्लब में शामिल हो गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे कंगारू बल्लेबाज हैं। हालांकि, वह इस उफलब्धि को इसी महीने की शुरुआत में प्राप्त कर सकते थे लेकिन भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में वह 9999 रन पर आउट हो गए थे। वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच था।

इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका दौरे पर है और आज दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। स्मिथ ने बुधवार को गॉल में पहली ही गेंद पर जैसे ही एक रन लिया तो वह 10000 रन पूरा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए।

भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपने घरेलू दर्शकों के सामने 9,999 रन पर आउट होने के बाद वह इस यादगार पल से चूक गए थे। खास बात यह है कि जो रिकॉर्ड स्टीव स्म‍िथ ने बनाया, ऐसा करतब विराट कोहली भी नहीं कर सके हैं। कोहली के 123 टेस्ट में 9230 रन हैं। स्मिथ ने इतने ही टेस्ट मैचों में यह कारनामा किया है।

बता दें कि, स्टीव स्म‍िथ इस श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेल‍िया की कप्तानी भी कर रहे हैं। पैट कमिंस को इस टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वह आगामी सीरीज में वापसी कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती सेशन में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जैसे ही 2 विकेट पर 137 हुआ तो स्टीव स्म‍िथ मैदान में उतरे।

ख्वाजा के साथ हेड ने की पारी की शुरुआत

उन्होंने आते ही प्रभात जयसूर्या की गेंद को मिड-ऑन द‍िशा की ओर एक रन के ल‍िए खेला और 10 हजारी क्लब में शामिल हुए। इससे दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फिर उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा से गले मिलकर खुशी मनाई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने पारी की शुरुआत की थी। हेड ने टेस्ट में भी अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER