कहते है व्यक्ति की असली पहचान उसके नाम से ही होती है और ये सच भी है। वो इसलिए क्यूकि किसी भी मुकाम को हासिल करने से पहले हमें किसी स्थाई नाम की जरूरत तो पड़ती है। एक ऐसा नाम जिससे पूरी दुनिया हमें जाने। बता दे कि हम यहाँ आपको नाम पर कोई संदेश देने नहीं बल्कि B नाम वाले लोग कैसे होते है, इस बारे में बताना चाहते है। यानि जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, उनके बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें बताना चाहते है।
B नाम वाले लोग होते है ऐसे..
स्वभाव.. गौरतलब है कि जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, वे काफी संकोची स्वभाव के होते है। यानि किसी भी बात को लेकर ये पहले थोड़ा हिचकिचाते है और खुल कर अपनी बात नहीं कह पाते।
करियर.. वही अगर हम इनके करियर की बात करे तो जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, वे नए नए रास्ते खोजने में यकीन रखते है। ये लोग अपने लिए किसी एक रास्ते को चुन कर केवल उस पर ही आगे बढ़ना पसंद नहीं करते। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन्हे जीवन में हमेशा नए नए काम करना ही पसंद होता है। शायद इसी वजह से इनके करियर में भी काफी उतार चढ़ाव आते रहते है।
नाम का पहला अक्षर P है अगर, तो यहाँ जाने अपने बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें
व्यव्हार.. इसके बाद अगर हम इनके व्यव्हार की बात करे तो ये लोग काफी भावुक किस्म के होते है और अपने राज किसी के साथ भी शेयर नहीं करते। यहाँ तक कि ये लोग अपने दोस्तों के साथ भी जल्दी घुलते मिलते नहीं है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इनके सीक्रेट्स इनके बेहद करीबी लोगों को भी नहीं पता होता। शायद इसी वजह से ये लोग ज्यादा दोस्त नहीं बनाते और जिन्हें दोस्त बनाते है उनका साथ जरूर निभाते है।
प्यार.. बता दे कि प्यार के मामले में इन लोगों को कई बार धोखा मिलता है, लेकिन फिर भी ये लोग खुद पर नियंत्रण बनाएं रखते है। वैसे ये लोग खूबसूरत चीजों के काफी दीवाने होते है। इसलिए ये लोग प्यार का इजहार करना बखूबी जानते है। तो दोस्तों B नाम वाले लोग कुछ ऐसे ही होते है, क्या आपका नाम भी इस अक्षर से शुरू होता है और अगर होता है तो क्या आप भी ऐसे ही है। इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



