अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो बिना वीजा के इन देशों में घूम सकते है आप

अगर भारतीय पासपोर्ट है पास

आमतौर पर लोग छुट्टियों में घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन या कही विदेश में घूमने जाने का प्लान बनाते है। मगर ये प्लान तब फीका पड़ जाता है जब विदेशों में घूमने के लिए वीजा लगवाने की बात आती है। अब वीजा लगने में कितना समय लग जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। तो ऐसे में अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो फिर डरने की क्या है बात। हमारे कहने का मतलब ये है कि इस दुनिया में ऐसी बहुत सी विदेशी जगहें है, जहाँ आप बिना वीजा के भी घूम सकते है। तो चलिए अब आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से बताते है।

अगर भारतीय पासपोर्ट है पास

अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो बिना वीजा के यहाँ घूम सकते है आप.. 

बहरीन.. बता दे कि यह एक छोटा सा और बहुत खूबसूरत देश है। इस देश की कैपिटल मनामा है। हालांकि बहरीन में जाने के लिए आपको ई वीजा की जरूरत तो पड़ेगी, लेकिन इसे आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते है।

भूटान.. इसके इलावा आप भूटान में भी जा सकते है। यहाँ आपको किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह वास्तव में एक बुद्धिस्ट देश है, जो खूबसूरत मंदिरों और वादियों के लिए जाना जाता है। यहाँ अधिकतर लोग भगवान् बुद्ध की ही पूजा करते है।

बोलीविया.. गौरतलब है कि ये देश साउथ अमेरिका के अंदर बसा हुआ है और इस जगह पर जाने के लिए भारतीयों को किसी भी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहाँ आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।

मेडागास्कर.. यह देश ईस्ट अफ्रीका के अंदर बसा हुआ है। बता दे कि यह छोटा सा आइलैंड है जो चारों तरफ से समुन्द्र से घिरा हुआ है।

फिजी.. आप चाहे तो यहाँ भी जा सकते है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि यहाँ भारतीयों के लिए वीजा फ्री की सुविधा मौजूद है। यह भी एक छोटा सा और खूबसूरत देश है। जहाँ तीन सौ से भी ज्यादा आइलैंड है। वैसे दोस्तों अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो इनमें से किस देश में घूमना पसंद करेंगे आप, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो बिना वीजा के इन देशों में घूम सकते है आप  Youth Express
Article Name
अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो बिना वीजा के इन देशों में घूम सकते है आप Youth Express
Description
आमतौर पर लोग छुट्टियों में घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन या कही विदेश में घूमने जाने का प्लान बनाते है। मगर ये प्लान तब फीका पड़ जाता है जब विदेशों में घूमने के लिए वीजा लगवाने की बात आती है। अब वीजा लगने में कितना समय लग जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। तो ऐसे में अगर भारतीय पासपोर्ट है पास तो फिर डरने की क्या है बात। हमारे कहने का मतलब ये है कि इस दुनिया में ऐसी बहुत सी विदेशी जगहें है, जहाँ आप बिना वीजा के भी घूम सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER