जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड है, उनके लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी

जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड

आज के जमाने में हर टेलीकॉम कंपनी खुद को दूसरी कंपनियों से बेहतर दिखाने की होड़ में लगी हुई है। ऐसे में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी एक नया ऑफर जारी किया है। बता दे कि जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड है, हम उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी लाएं है। दरअसल एयरटेल ने अब रिलायंस जियो के जियोफाई को टक्कर देने के लिए छह महीने के एडवांस रेंटल प्लान की नयी शुरुआत की है। यहाँ तक कि एयरटेल ने अपने हॉटस्पॉट प्लान को भी रिवाइस कर दिया है। वही अगर टेलीकॉम रिपोर्ट की माने तो अब एयरटेल पहले जितनी कीमत में ही पांच सौ फीसदी ज्यादा डेटा दे रहा है।

Samsung Galaxy A20e launched as a lite version of its Galaxy A20: Know full specs

जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड

जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड..

गौरतलब है कि जो एयरटेल ग्राहक छह महीने या फिर उससे ज्यादा समय का एडवांस रेंटल प्लान चुनेंगे उन्हें बिना किसी पैसे के एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस दिया जाएगा। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा एयरटेल तीन सौ निन्यानवे रूपये और पांच सौ निन्यानवे रूपये का टैरिफ प्लान्स भी दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि तीन सौ निन्यानवे रूपये वाले प्लान में ग्राहकों को पूरे एक महीने के लिए करीब पचास जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अगर हम पांच सौ निन्यानवे रूपये वाले प्लान की बात करे तो इसमें ग्राहकों को पूरे एक महीने के लिए सौ जीबी डेटा दिया जाता है। इसका मतलब ये है कि जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड है, वह इस ऑफर का खूब लाभ उठा सकते है।

22 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Realme 3 Pro

आपको जान कर हैरानी होगी कि डेटा की अवधि खत्म होने के बाद भी ग्राहक अस्सी केबीपीएस की स्पीड ब्राउज़िंग का लाभ उठा सकते है।हालांकि यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप एडवांस रेंटल प्लान चुनते है तो आपको इसे पूरे छह महीने के लिए चुनना होगा। जी हां इसके बाद ही आपको एयरटेल का फोरजी हॉटस्पॉट डिवाइस फ्री में दिया जाएगा। यानि अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप एयरटेल के इस ऑफर को चुनना चाहते है या नहीं।

Summary
जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड है, उनके लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी  Youth Express
Article Name
जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड है, उनके लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी Youth Express
Description
आज के जमाने में हर टेलीकॉम कंपनी खुद को दूसरी कंपनियों से बेहतर दिखाने की होड़ में लगी हुई है। ऐसे में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी एक नया ऑफर जारी किया है। बता दे कि जिनके पास एयरटेल का सिमकार्ड है, हम उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी लाएं है। दरअसल एयरटेल ने अब रिलायंस जियो के जियोफाई को टक्कर देने के लिए छह महीने के एडवांस रेंटल प्लान की नयी शुरुआत की है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER