इस वैलेंटाइन डे बनाएं यादगार पल, जाए इस ट्रिप पर

इस वैलेंटाइन डे बनाएं यादगार पल, जाए इस ट्रिप पर

14 फरवरी एक ऐसा दिन जो प्यार के त्यौहार के रूप में लोग वैलेंटाइन डे मनाते है। जिसका इंतजार सभी लोगो को बेसब्री से रहता है। जहां इस दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हुए उनके महत्व को दर्शाते है। बहुत से लोगो ऐसे होते है जो यह सोचते है कि इस दिन कही ट्रिप पर चला जाए। आज हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बात करने जा रहे है। जहां आप जाकर वैलेंटाइन डे को अच्छे तरीके से मना सकते है।

ताजमहल

उत्तर प्रदेश में आगरा जैसे शहर में ताजमहल स्थित है जो लोगो को खूब पसंद आता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अपनी प्रेम की निशानी को सेलिब्रेट कर सकते है। जो आपके लिये एक बेहतर जगह साबित हो सकती है। यहां अक्सर लोगो को कपल्स के रूप में का देखा जाता है। वहीं, आप ताजमहल के साथ आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी का भी रूख कर सकते है और दिन को खास बना सकते है।

ताजमहल

हसीन वादियों का लुत्फ लद्दाख

आपका मन अगर ठंडी जगहों पर जाने का है तो आप लद्दाख का रूख कर सकते है। जहां आप कम बजट में अपने पल को बिता सकते है और हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकते है। इसके अलावा यहां की याक सफारी और नदी के किनारे होने वाली कैम्पिंग भी कपल्स को बेहद पसंद आती हैं। पुराने मठों और शानदार जगहों से घिरा ये इलाका आपको सुखद अनुभव का एहसास कराएगी।

रजवाड़ा शहर उदयपुर

वहीं, हम बात करें राजस्थान की तो यह जगह का एक अपना अलग ही मजा है। जो हर तरह से सास्कृतिक रंग में रंगा हुआ नजर आता है। मगर उदयपुर का देवीगढ़ पैलेस वाकई न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि तारों की छांव में आप यहां अपने साथी के साथ रात्रि डिनर का भी मजा ले सकते है। 18 वीं सदी का ये महल खूबसूरत महराबों और दिलकश झरोखों से आपको अपनी ओर खींचता है। इस जगह से आप सूर्यास्त का भी आनंद उठा सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER