वैसे होली का त्यौहार अब बस आने ही वाला है। तो वहीं, अगर इस त्यौहार में अगर पापड़ ना हो तो मजा फीका रह जाता है। होली के त्यौहार पर घर की महिलाएं मेहमानों को खिलाने के लिए अलग-अलग तरह के पापड़ को बनाया करती है। जिसमें चावल और साबूदाना के पापड़ को खाना लोगो ज्यादा पसंद करते है। जहां इन पापड़ों का कुरकुरा स्वाद हर किसी को इन्हें खाने पर मजबूर कर देता है। वहीं, आप इस होली चावल के पापड़ इस विधि से घर पर बना सकते है।
सामग्री
- 250 ग्राम चावल,
- 1/2 टी स्पून हींग
- 2 नींबू
- 4 टेबल स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
बनाने की विधि
सबसे पहले चावल के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 1 लीटर पानी उबालकर उसमें चावल को 5 मिनट के लिए पकाएं। जब चावल पक जाएं तो 1 पतीले में इनका पानी निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। चावलों को सुखाने के लिए उन्हें एक तौलिए पर फैलाकर रख दें। पतीले में 1 चम्मच तेल गर्म करके धीरे-धीरे चावलों को तेल में भून लें।
मिक्सी में तैयार करें पाउडर
चावल भुन जाने के बाद इन्हें पतीले से निकालकर 1 ट्रे में ठंडे होने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद इनको मिक्सी में पीस कर इसका पाउडर तैयार करें। इसके बाद इसमें हींग, नमक, नींबू का रस और ¼ कप पानी डालकर मिला लें और छान लें। बचे हुए लिक्विड को चावल के आटे में मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।
तेल में तलकर ले मजा
फिर इसके बाद अपनी हथेली पर थोड़ा तेल लगाएं और आटे को कढ़ीब आधे घंटे के लिए और गूंथे। आखिर में छोटी-छोटी लोई बनाकर पापड़ बनाएं और धूप में सूखा लें। आपको पापड़ तैयार है आप इसे तेल में तलकर इसका मजा उठा सकते है। आप इस पापड़ को खाने के साथ भी ले सकते है। जिसका एक अपना अलग ही स्वाद आता है।