गुजिया एक ऐसी मिठाई है जो सिर्फ लोग होली में खाना ज्यादा पसंद करते है। वैसे यह चीज को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। जहां इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है। जिसे बड़े से लेकर सभी लोग इसे पसंद करते है। वहीं, अगर होली पर गुजिया की मिठास ना हो तो त्योहार बड़ा फीका सा लगता है। वैसे भी होली अब बहुत नजदीक आ गई है।
गुजिया है महत्वपूर्ण पकवान
जहां तमाम घरों में नए-नए रंग खरीदने के साथ-साथ तरह-तरह के पकवान भी लोग बनाने लगे है। जिसमें गुजिया एक महत्वपूर्ण पकवान है। वैसे तो गुजिया कई प्रकार की बनती है। जैसे कि खोए वाली पारंपरिक गुजिया, सूजी की गुजिया, नारियल की गुजिया और मेवे वाली गुजिया और बूंदी की गुजिया। तो आज हम बताने जा रहे है मेवे वाली गुजिया के बारे में। आइये जानते है।
सामग्री
- मैदा – तीन कप
- घी – एक चौथाई कप
- नमक
- रिफाइंड
- घिसा सूखा नारियल
- बादाम
- पिस्ता
- काजू
- खजूर
- किशमिश
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले मावे वाली गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, थोड़ा सा नमक और घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। मिलाएं। उसके बाद इसमें पानी डालकर इसे नरम गूंथकर गीले कपड़े से ढककर रख दें। फिर इसके बाद गुजिया में जो आपको फिल करना है यानी की मेवे उनको एक बर्तन में अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि इन ड्राई फ्रूट्स को चाकू से छोटा छोटा जरूर काट लें। अब जो मैदा आपने गूंथा है उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। उसके बाद एक छोटी सी कटोरी में पानी और मैदे का पेस्ट बना लें।
हल्की सिकने के बाद निकाल ले बाहर
अब उन लोईयों की पूड़ी बनाकर इसमें भरावन की सामग्री एक-एक चम्मच भर गुजिया के सांचे में रखें। फिर इन गुजियों के किनारे से मैदे का पेस्ट लगाकर इसे अच्छी तरह से बंद करें और फिर सारी लोइयों से ऐसे ही गुजिया तैयार कर लें। इन गुजियों को साफ्ट कॉटन से ढकते जाएं ताकि ये हवा लगते ही सूखे न। अब कढ़ाई में तेल गरम कर के गैस को मीडियम आंच पर कर दें। इस तेल में फिर एक-एक कर गुजिया फ्राई करें। जब गुजिया दोनों तरफ से हल्की सिक जाएं तो उन्हें बाहर निकाल लें। आपकी गुजिया तैयार है।