जल्द Toyota Innova का बाजार में देखने को मिलेगा नया मॉडल, पढ़िये

जल्द Toyota Innova का बाजार में देखने को मिलेगा नया मॉडल, पढ़िये
जापानी कंपनी Toyota 2004 से एक से बढ़कर एक कार बाजार में ला रही है। जहां Toyota कई सालों में काफी बदल भी चुकी है। वहीं, 2020 में इसका माइल्ड फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया था। जानकारी के अनुसार Toyota Innova के नई जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। जिसका ग्लोबल डेब्यू इसी साल नवंबर में आने का चांस है।

छह रंगो में आ सकती है गाड़ी

जानकारी के लिए बता दें कि पिछली बार इनोवा और फॉर्च्यूनर दोनों को एक साथ नई जनरेशन में पेश किया गया था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। हालांकि, कंपनी फॉर्च्यूनर की नई जनरेशन पर भी काम कर रही है। जहां नई Toyota नए करीब छह रंगो में बाजार में आ सकती है।

खास बात

वहीं, नई इनोवा की नई जनरेशन को बड़े बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। ये MPV अपने दमदार फैमिली मेंबर्स फॉर्च्यूनर और हिलक्स वाले बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसी पर तैयार की जा रही है।

दो विकल्प के साथ आ सकती है गाड़ी

दरअसल, फॉर्च्यूनर और हिलक्स दोनों 4-व्हील ड्राइव विकल्प में पेश की गई हैं। ऐसे में कंपनी नई इनोवा को फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दे सकती है। वहीं, हो सकता हो 2023 मॉडल पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दोनों में दी जा सकती है। कार का पेट्रोल इंजन मौजूदा टोयोटा इनोवा से मिल सकता है। वहीं पेट्रोल-हाइब्रिड कुछ नया होगा।

दिया जा सकता है 6 स्पीड टार्क गियरबॉक्स

मौजूदा MPV 2.7-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 2.4-लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है। इनमें से पहला इंजन 164 बीएचपी ताकत और 245 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। वहीं इसका ऑयल बर्नर इंजन 148 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क कर सकता है।  कंपनी ने इन दोनों इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ दे सकती है। वहीं, कंपनी अब तक कई कारें बाजार आज की जेनरेशन के हिसाब से उतार रही है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER